ePaper

एमएनसी के विरोध में आज हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

Updated at : 31 Jul 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
एमएनसी के विरोध में आज हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

भभुआ : केंद्र सरकार द्वारा लाये गये इंडियन मेडिकल कमीशन (एमएनसी) के बिल को लेकर आज यानी बुधवार को जिले के सभी निजी व सरकारी डॉक्टर 24 घंटे के हड़ताल पर रहेंगे. आइएमए कैमूर के प्रवक्ता डॉ संतोष कुमार सिंह ने हड़ताल किये जाने के संबंध में बताया कि केंद्र सरकार ने नेशनल मेडिकल कमीशन […]

विज्ञापन

भभुआ : केंद्र सरकार द्वारा लाये गये इंडियन मेडिकल कमीशन (एमएनसी) के बिल को लेकर आज यानी बुधवार को जिले के सभी निजी व सरकारी डॉक्टर 24 घंटे के हड़ताल पर रहेंगे.

आइएमए कैमूर के प्रवक्ता डॉ संतोष कुमार सिंह ने हड़ताल किये जाने के संबंध में बताया कि केंद्र सरकार ने नेशनल मेडिकल कमीशन को मान्यता प्रदान करने के लिए लोकसभा की पटल पर रखते हुए इसे पारित कर दिया है. लेकिन, कमीशन में पूरे भारतवर्ष के डॉक्टरों के खिलाफ कई तरह के नियम बनाये गये हैं. जोकि कहीं से भी डॉक्टरों के हित में नहीं है.
इसलिए, आइएमए भारत की ओर से आज इस फैसले के विरोध में इमरजेंसी छोड़ सभी काम ठप कर 24 घंटे का हड़ताल कर काला दिवस मनाने का फैसला किया है. कहा कि आज होने वाले 24 घंटे के हड़ताल के दौरान, इमरजेंसी व क्रिटिकल मामलों को छोड़ सभी सेवाएं ठप रहेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन