प्राचीन तालाब को नगर पर्षद ने कूड़े-कचरे से भर दिया

भभुआ : सूबे के मुख्यमंत्री तालाब, कुआं एवं अन्य जलश्रोतों का अस्तित्व समाप्त किये जाने से काफी चिंतित हैं. उन्होंने इसके लिए सभी डीएम, एडीएम, अंचलाधिकारी सहित वरीय अधिकारियों को पत्र लिख सभी तालाब, पोखरा एवं जलश्रोतों को ढूंढ निकाले व अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए टास्क दिया है. यहीं नहीं तालाबों को ढूंढ निकालने के […]
भभुआ : सूबे के मुख्यमंत्री तालाब, कुआं एवं अन्य जलश्रोतों का अस्तित्व समाप्त किये जाने से काफी चिंतित हैं. उन्होंने इसके लिए सभी डीएम, एडीएम, अंचलाधिकारी सहित वरीय अधिकारियों को पत्र लिख सभी तालाब, पोखरा एवं जलश्रोतों को ढूंढ निकाले व अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए टास्क दिया है.
यहीं नहीं तालाबों को ढूंढ निकालने के मुख्यमंत्री के चिंता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने बहुत पहले समाप्त हो चुके तालाबों को ढूंढने का जिम्मा निगरानी विभाग तक को दे दिया है. लेकिन, कैमूर में नगर पर्षद ही शहर के बीचोबीच पड़नेवाले प्राचीन तालाब के अस्तित्व को समाप्त कर दिया है. कुल मिलाकर तालाब एवं अन्य जलश्रोतों का अस्तित्व समाप्त करने में सरकारी महकमा भी पीछे नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




