भभुआ : गर्लफ्रेंड से विवाद पर बैंककर्मी ने लगायी फांसी

Updated at : 10 Jul 2019 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
भभुआ : गर्लफ्रेंड से विवाद पर बैंककर्मी ने लगायी फांसी

भभुआ : शहर के वार्ड नंबर 18 स्थित ब्रम्हचारी पोखरा के पास किराये के मकान में रह रहे स्टेट बैंककर्मी ने मंगलवार को गर्लफ्रेंड से विवाद होने पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. विवाद के दौरान ही उक्त बैंककर्मी ने अपने गर्लफ्रेंड को फांसी लगा कर जान देने की बात कही थी और उसके […]

विज्ञापन

भभुआ : शहर के वार्ड नंबर 18 स्थित ब्रम्हचारी पोखरा के पास किराये के मकान में रह रहे स्टेट बैंककर्मी ने मंगलवार को गर्लफ्रेंड से विवाद होने पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. विवाद के दौरान ही उक्त बैंककर्मी ने अपने गर्लफ्रेंड को फांसी लगा कर जान देने की बात कही थी और उसके बाद कमरे में पंखे से लटक कर जान दे दी.

घटना की सूचना मिलने पर भभुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची मृतक के परिजनों को जानकारी दी. मृतक बैंककर्मी रवि कुमार पटना का रहनेवाला है. घटना की सूचना मिलने पर परिजन पटना से भभुआ के लिए रवाना हो गये.
मकान में मृतक बैंककर्मी रवि के साथ भगवानपुर स्टेट बैंक में काम करनेवाला धीरज कुमार रूम पार्टनर थे. रवि भभुआ के कुबेर होटल स्थित स्टेट बैंक में काम करता था और उसका रूम पार्टनर धीरज भगवानपुर के स्टेट बैंक में काम करता था. मंगलवार को उसका रूम पार्टनर धीरज अपने नियमित समय से बैंक चला गया.
लगभग तीन बजे रवि की गर्लफ्रेंड ने धीरज को फोन किया की रवि से उसका विवाद हो गया है और वह फांसी लगा कर जान देने की धमकी दे रहा है. इस पर धीरज ने तत्काल इसकी सूचना मकान मालिक कलूटी ठाकुर को दी. कलूटी ठाकुर अपने नाती अंकित को भेज बैंककर्मी के कमरे को देखने के लिए कहा. जब अंकित ने बैंककर्मी का दरवाजा खटखटाया तो उसने नहीं खोला . तब कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो वह पंखे से लटक रहा था.
घटना की सूचना भभुआ थाने की पुलिस को दी गयी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है. दरवाजा तोड़ कर जब अंदर प्रवेश किया तब तक रवि मर चुका था. रूम पार्टनर धीरज भी घटनास्थल पर पहुंचा. पुलिस द्वारा जब परिवारवालों को घटना की सूचना दी गयी तो परिवारवालों ने रवि के शव के साथ छेड़छाड़ करने से पहुंचने तक मना कर दिया. पुलिस परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन