भगवानपुर में आठ मोबाइल फोन व तीन बाइक बरामद

Updated at : 19 Jun 2019 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
भगवानपुर में आठ मोबाइल फोन व तीन बाइक बरामद

भभुआ सदर : उधर, एसपी दिलनवाज अहमद के निर्देश पर भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश रौशन ने भी अभियान चलाते हुए चोरी की तीन बाइक, आठ मोबाइल और पांच लीटर अवैध शराब के साथ गृहभेदन और बाइक के चोरी के पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. टाउन थाने में ही एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि […]

विज्ञापन

भभुआ सदर : उधर, एसपी दिलनवाज अहमद के निर्देश पर भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश रौशन ने भी अभियान चलाते हुए चोरी की तीन बाइक, आठ मोबाइल और पांच लीटर अवैध शराब के साथ गृहभेदन और बाइक के चोरी के पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है.

टाउन थाने में ही एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि भगवानपुर थानेदार को भी बाइक और गृहभेदन के कार्य में लगे शातिर चोरों व बदमाशों को धर दबोचने का निर्देश दिया गया था. इनके द्वारा अभियान चला अवसान गांव में लियाकत अंसारी के घर में हुए 15 हजार की नकदी सहित मोबाइल चोरी के जुर्म में अवारी मोहनिया के मनोज कुमार गुप्ता को पकड़ा गया.
उसके निशानदेही पर चोरी कर रखे तीन बाइक सहित आठ मोबाइल व पांच लीटर शराब के साथ ओरगाई निवासी मोहन बिंद के बेटे पंकज कुमार, बहेरा, बेलांव के जगदीश पासवान के बेटे छोटू कुमार, बजडीहवां के बिपत कहार और मसही भगवानपर के रमेंद्र राम को गिरफ्तार किया गया. इसमें शराब व चोरी की बाइक पुलिस ने मसही के रमेंद्र राम के घर से बरामद किया है. मंगलवार को एसपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद धराये सभी शातिर चोरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन