रमजान शुरू, गर्मी व धूप लेगी रोजेदारों की कड़ी परीक्षा

भभुआ सदर : धूप और 44 डिग्री के तापमान के साथ मंगलवार से रमजान की शुरुआत हो गयी. इस वर्ष 20 रोजा 15 घंटे से भी अधिक का होगा. ऐसे में रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. पहला रोजा मंगलवार को 14 घंटा 47 मिनट का रहा. जानकारों के अनुसार, सब्र व इबादत का […]
भभुआ सदर : धूप और 44 डिग्री के तापमान के साथ मंगलवार से रमजान की शुरुआत हो गयी. इस वर्ष 20 रोजा 15 घंटे से भी अधिक का होगा. ऐसे में रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. पहला रोजा मंगलवार को 14 घंटा 47 मिनट का रहा. जानकारों के अनुसार, सब्र व इबादत का महीना रमजान-ऊल-मुबारक को सभी महीनों का खलीफा कहा जाता है.
इस पाक व मुकद्दस महीने का इस्लाम धर्म अनुयायियों के लिए खासा महत्व है. यह महीना खुशियों का पैगाम लेकर आता है. मुसलमान पूरे एक महीना शिद्दत के साथ इबादत करते हैं और रोजा रख कर रमजान मनाते हैं. रोजा संयम, इबादत, नेक व नीयत का प्रतीक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




