पहले शादी के नाम पर कई दिनों तक बनाया शारीरिक संबंध, फिर मांग भरा और अब...

Updated at : 25 Nov 2018 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
पहले शादी के नाम पर कई दिनों तक बनाया शारीरिक संबंध, फिर मांग भरा और अब...

कैमूर : कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती से शादी के नाम पर शारीरिक शोषण का मामला प्रकाश में आया है. युवती खुद को ठगा महसूस कर अब थाने में इंसाफ के लिए अर्जी लगायी है. दरअसल, रामपुर निवासी युवक प्रेमी बन एक लड़की को अपने झांसे में फंसा लिया. उसके बाद […]

विज्ञापन

कैमूर : कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती से शादी के नाम पर शारीरिक शोषण का मामला प्रकाश में आया है. युवती खुद को ठगा महसूस कर अब थाने में इंसाफ के लिए अर्जी लगायी है. दरअसल, रामपुर निवासी युवक प्रेमी बन एक लड़की को अपने झांसे में फंसा लिया. उसके बाद शादी करने के नाम पर कई दिनों तक शारीरिक संबंध भी बनाया. लेकिन, जब शादी करने की बात सामने आयी तो प्रेमी मुकर गया. यह देख युवती के पैरों तले जमीन खिसक गयी.

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हालांकि, इसकी खबर दोनों के घर वालों को जरा भी न थी. दोनों को जब भी मौका मिलता एक-दूसरे से मिलने पहुंच जाते. इसी क्रम में मर्जी से दोनों के बीच में कई बार शारीरिक संबंध भी बने. तभी एक दिन प्रेमिका के घरवालों ने दोनों को एक साथ देख लिया. जिसके बाद पूछताछ में सारी बातें सामने आयी. उसके बाद दोनों की रजामंदी से एक माह पूर्व मंदिर में युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भी भरा. इसकी जानकारी युवती के पिता ने फोन कर युवक के घरवालों को दी.

तभी अचानक इस संबंध में एक नया मोड़ आ गया. शनिवार को जब सामाजिक व रीति-रिवाज के तहत शादी करने की बात आयी तो युवक मुकर गया. प्रेमी के इस रवैये से नाराज युवती थाने पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी. इस दौरान युवती के परिजन समेत गांव के कई लोग भी थाने पहुंच गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन