ePaper

लड़की के साथ अश्लील हरकत करते जिला पार्षद का फोटो वायरल

Updated at : 11 Nov 2018 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
लड़की के साथ अश्लील हरकत करते जिला पार्षद का फोटो वायरल

भभुआ : जिला के चैनपुर के भाग एक से जिला पार्षद रामसेवक चौरसिया का एक लड़की के साथ आपत्ति जनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस फोटो में जिला पार्षद रामसेवक चौरसिया उस लड़की को चुंबन देते नजर आ रहे हैं. साथ ही उसके हाथों से शीशे के ग्लास में कुछ पीने […]

विज्ञापन

भभुआ : जिला के चैनपुर के भाग एक से जिला पार्षद रामसेवक चौरसिया का एक लड़की के साथ आपत्ति जनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस फोटो में जिला पार्षद रामसेवक चौरसिया उस लड़की को चुंबन देते नजर आ रहे हैं. साथ ही उसके हाथों से शीशे के ग्लास में कुछ पीने की भी तस्वीर है. ग्लास में भरा तरल पदार्थ शराब के रंग का है. हालांकि, ग्लास में शराब है या कुछ और यह कह पाना मुश्किल है. लेकिन, अपने से आधे उम्र की उस लड़की के साथ अश्लील हरकत करने का आपत्ति जनक फोटो वायरल होने के बाद जिला पार्षद रामसेवक चौरसिया को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.

उक्त लड़की के साथ लगभग आधा दर्जन तस्वीर वायरल हुए हैं. इसमें जिला पार्षद रामसेवक चौरसिया किसी फोटो में उक्त लड़की को चुंबन ले रहे हैं, तो किसी फोटो में उसके साथ से कुछ पी रहे हैं, तो किसी फोटो में उसे पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं. जब उक्त वायरल फोटो के बाबत अविश्वास प्रस्ताव की बैठक के दौरान समाहरणालय परिसर में पहुंचे रामसेवक चौरसिया से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि दुर्गावती के जिला पार्षद सदस्य प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह द्वारा कुछ दिनों पहले उस लड़की को मेरे पास लाया गया और उनके द्वारा यह कहा गया कि यह मेरी साली है. इसे आशीर्वाद दे दीजिए. मैंने सिर्फ उस लड़की को आशीर्वाद दिया है, उसी को गलत ढंग से दिखाया जा रहा है. मैं पूरी तरह से सही हूं, मेरे ऊपर लगा आरोप गलत है.

हालांकि, उक्त लड़की के साथ रामसेवक चौरसिया के जिस तरह का फोटो वायरल हुआ है और अगर उस फोटो के साथ छेड़छाड़ नहीं किया गया है, तो रामसेवक चौरसिया द्वारा उक्त लड़की को आशीर्वाद देने का बयान काफी हास्यास्पद है. हालांकि, फोटो में दिख रही लड़की कौन है और कहां की है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. वहीं, रामसेवक चौरसिया के ऊपर उक्त लड़की द्वारा सामने आकर कोई आरोप भी नहीं लगाया गया है. लेकिन, वायरल फोटो को देखने के बाद किसी भी जिला पार्षद के व्यक्तिगत आचरण व चरित्र के ऊपर वह फोटो सवाल खड़ा कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन