गबन के आरोप में पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक पर प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 12 Sep 2018 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

चैनपुर में ससुर ने दामाद को मारी गोली, बनारस रेफर चैनपुर (कैमूर) : चैनपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ गांव में सोमवार की रात ससुर द्वारा अपने दामाद विनोद सिंह कुशवाहा को गोली मार कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है. गोली की आवाज सुन कर गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, […]
विज्ञापन
चैनपुर में ससुर ने दामाद को मारी गोली, बनारस रेफर
चैनपुर (कैमूर) : चैनपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ गांव में सोमवार की रात ससुर द्वारा अपने दामाद विनोद सिंह कुशवाहा को गोली मार कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है. गोली की आवाज सुन कर गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, अपराधी भाग चुके थे.
लोगों ने विनोद को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देख उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे विनोद खाना खाकर सोने के लिए घर से बाहर चारपाई के पास आया था कि वहां पहले से घात लगाये अपराधियों ने पीछे से गोली चला दी.
गोली युवक के पीठ में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा. गोली की आवाज सुन जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते अपराधी फरार गये. विनोद के घरवालों ने थाने में आवेदन देकर विनोद के ससुर मदुरना गांव के पारस सिंह कुशवाहा, साला रूपेश, चचेरा ससुर राजेंद्र सिंह व विजय सिंह कुशवाहा पर विनोद को मारने की नीयत से गोली चलाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पारस सिंह को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
बताया जाता है कि मेढ़ गांव में कुछ माह पूर्व विनोद की पत्नी फूलमती देवी (27) की मौत हो गयी थी, जिसके बाद उसके मायकेवाले विनोद व उसके परिजनों पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जबकि विनोद के परिजन बहू की मौत को आत्महत्या बता रहे थे. इस हत्या और आत्महत्या के बीच दोनों रिश्तेदारों में काफी विवाद था. इस घटना से पहले पारिवारिक कारण से विनोद भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था, लेकिन घरवालों की सजगता से उसे बचा लिया गया था. इस मामले में थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह ने बताया कि महिला की हत्या नहीं की गयी थी. उसने फांसी लगा कर आत्महत्या की थी. उन्होंने गोलीकांड के बारे में बताया कि इसमें एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पीड़ित की पत्नी की पहले ही हो चुकी है मौत
परिजनों ने ससुर व साले पर दर्ज करायी प्राथमिकी
पुलिस ने ससुर को किया गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




