सदर अस्पताल बनेगा मॉडल, होगा कई विभागों का जीर्णोद्धार

Updated at : 12 Sep 2018 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल बनेगा मॉडल, होगा कई विभागों का जीर्णोद्धार

अलग-अलग हिस्से में बांटे जायेंगे आपातकालीन और ओपीडी अंतर्गत सभी विभाग भभुआ सदर : कैमूर जिले का प्रमुख अस्पताल सदर अस्पताल को मॉडल बनाया जायेगा. इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा कवायद शुरू कर दी गयी है. 100 सैया वाले अस्पताल के विभिन्न विभागों का जीर्णोद्धार सहित रंग रोगन कराते हुए उसे नये लुक में लाया […]

विज्ञापन

अलग-अलग हिस्से में बांटे जायेंगे आपातकालीन और ओपीडी अंतर्गत सभी विभाग

भभुआ सदर : कैमूर जिले का प्रमुख अस्पताल सदर अस्पताल को मॉडल बनाया जायेगा. इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा कवायद शुरू कर दी गयी है. 100 सैया वाले अस्पताल के विभिन्न विभागों का जीर्णोद्धार सहित रंग रोगन कराते हुए उसे नये लुक में लाया जायेगा. इसके अलावे अस्पताल के बाहरी परिसर में जलजमाव से मुक्ति के लिए नाली सहित चेंबर का भी निर्माण कराया जायेगा. सदर अस्पताल के जीर्णोद्धार सहित निर्माण कार्य के लिए भवन निर्माण द्वारा निविदा प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है.
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सिद्धार्थ राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 100 सैया वाले अस्पताल में फिलहाल मरम्मत और रंग रोगन का कार्य कराया जाना है. इसके अलावे नाली सहित चेंबर का निर्माण, टीवी विभाग और कैदी वार्ड की मरम्मत सहित रंगरोगन के कार्य भी कराये जायेंगे. पता चला है कि इसके अलावे मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में स्थित डॉक्टर आवास की विशेष मरम्मत के कार्य भी कराये जाने हैं.
ओपीडी में विभाग
ब्लॉक वन में महिला ओपीडी, एएनसी, जांच कक्ष व लैब टेस्ट रूम
ब्लॉक दो में सामान्य, हड्डी, चर्म रोग ओपीडी, सर्जरी और एक्सरे कक्ष
ब्लॉक तीन में पैथोलॉजी कक्ष, टीकाकरण और इंजेक्शन कमरा
ब्लॉक चार में नेत्र रोग ओएसडी, मधुमेह जांच केंद्र और दंत रोग
इमरजेंसी में विभाग
ब्लॉक ए में ड्रेसिंग सह आपातकालीन कक्ष
ब्लॉक बी में अस्पताल प्रबंधन इकाई और ब्लड बैंक
ब्लॉक सी में फिजियोथेरेपी व जांच
ब्लॉक डी में उपाधीक्षक, कार्यालय
ब्लॉक ई में शल्य कक्ष,
ब्लॉक एफ में प्रसव कक्ष सहित मातृ व शिशु कक्ष इकाई
ब्लॉक जी में कार्डियक केयर यूनिट
ब्लॉक एच में महिला पुरुष वार्ड, बर्न वार्ड और जेनेटिक वार्ड
ब्लॉक आई में नशामुक्ति केंद्र और प्रशिक्षण केंद्र
ब्लॉक जे में मानसिक स्वास्थ्य केंद्र व एंबुलेंस व गार्ड विश्राम कक्ष
ब्लॉक के में डॉक्टर व कर्मी विश्राम कक्ष
ब्लॉक एल में पोषण पुनर्वास व शिशु वार्ड
मरीज और परिजन को होगी सहूलियत
सदर अस्पताल में ओपीडी और इमरजेंसी में स्थित सभी रोगों के विभागों सहित कार्यालय को अब अस्पताल प्रबंधन ने ब्लॉक वाइस बांटने का फैसला किया है. अस्पताल प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि ओपीडी और इमरजेंसी स्थित सभी विभागों को दो ब्लॉक में बांटा जा रहा है. अजय कुमार ने बताया कि यह कवायद मंगलवार से शुरू हो गयी है और ब्लॉक वाइज बांटे जाने की इस प्रक्रिया से मरीज और उनसे मिलने आनेवाले लोगों को भी काफी सहूलियत होगी और उन्हें अस्पताल में मरीज से मिलने या अन्य किसी जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. बस उन्हें किस ब्लॉक में कौन सा विभाग है, इसे देखना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन