ePaper

कैमूर : मां ने थाने को सौंप दी बेटे की प्रेमिका, बेटे ने दे दी जान, बेटी को भगाने का लड़की की मां ने दर्ज कराया था मामला

Updated at : 05 Sep 2018 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
कैमूर : मां ने थाने को सौंप दी बेटे की प्रेमिका, बेटे ने दे दी जान, बेटी को भगाने का लड़की की मां ने दर्ज कराया था मामला

कैमूर : प्रेमिका को थाने को सुपुर्द करने पर प्रेमी के ट्रेन से कट कर जान देने का मामला प्रकाश में आया है. प्रेमी का शव भभुआ रोड स्टेशन और मुठानी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर बरामद किया गया है. मृतक दुर्गावती के दरौली गांव के रहनेवाले रामविलास प्रजापति का बेटा पिंटू प्रजापति उर्फ […]

विज्ञापन

कैमूर : प्रेमिका को थाने को सुपुर्द करने पर प्रेमी के ट्रेन से कट कर जान देने का मामला प्रकाश में आया है. प्रेमी का शव भभुआ रोड स्टेशन और मुठानी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर बरामद किया गया है. मृतक दुर्गावती के दरौली गांव के रहनेवाले रामविलास प्रजापति का बेटा पिंटू प्रजापति उर्फ प्रभाकर प्रजापति बताया जा रहा है. प्रेमिका की मां ने पिंटू पर अपनी बेटी को भाग ले जाने का आरोप लगा कर दुर्गावती थाने में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका को पुलिस के हवाले किया था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

जानकारी के अनुसार, पिंटू और उसकी प्रेमिका साथ ही पढ़ते थे. पढ़ाई के दौरान ही दोनों में प्रेम हो गया. दोनों का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने विगत 28 अगस्त को भाग कर पटना में किसी मंदिर में शादी कर ली. शादी के बाद दोनों पटना में ही किराये का रूम लेकर रहने लगे.इस बीच, पिंटू ने प्रेमिका की मां को फोन किया कि दोनों ने शादी कर ली है. इसके बाद प्रेमिका की मां ने सोमवार की शाम को दुर्गावती थाने में अपनी बेटी को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया.

दूसरी ओर, पिंटू अपनी प्रेमिका को लेकर अपने मामा के यहां सासाराम पहुंचा, जहां पूरी बात बतायी. इसके बाद पिंटू के मामा ने उसकी शादी को गलत बताया और इसकी सूचना पिंटू के परिजनों को दे दी. बेटे के मामा के यहां होने की सूचना मिलने के बाद उसका भाई व अन्य परिजन उसे लाने सासाराम चले गये. सासाराम पहुंचने के बाद भाई और मां ने पिंटू व उसकी प्रेमिका को साथ लेकर अपने गांव ले आये. मोहनिया पहुंचने पर पिंटू नाश्ता करने लगा. इस बीच, उसके भाई और मां अपने बेटे की प्रेमिका को लेकर दुर्गावती थाने पहुंच गयी और प्रेमिका को पुलिस को सौंप दिया. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मोहनिया में नाश्ता के लिए उतरा था, लेकिन वापस नहीं आया. वहीं, प्रेमिका को थाने पहुंचाने पर पिंटू ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली.

पॉकेट से मिले आधार कार्ड से हुई पहचान

मंगलवार को शाम में दुर्गावती थाने में सासाराम जीआरपी का फोन आया कि एक युवक का शव भभुआ रोड स्टेशन और मुठानी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर पड़ा है. उसके पॉकेट से मिले आधार कार्ड पर उसका नाम प्रभाकर प्रजापति, पिता रामविलास प्रजापति, ग्राम दरौली, थाना दुर्गावती लिखा है. लेकिन, शुरुआती दौर में युवक की पहचान नहीं होने पर जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम सासाराम सदर अस्पताल में करा दिया. इधर, मंगलवार को प्रेमिका को मेडिकल जांच व फर्द बयान के लिए पुलिस ने भभुआ कोर्ट में भेज दिया.

प्रेमिका ने बताया, प्रेमी के ही हैं दो नाम

इस संबंध में एसडीपीओ रघुनाथ सिंह ने बताया कि शुरुआती दौरान में युवक की पहचान नहीं होने पर उसका पोस्टमार्टम सासाराम सदर अस्पताल में कराया गया. लेकिन, बाद में पुलिस ने युवती से पूछताछ की, तो पता चला कि प्रभाकर और पिंटू दोनों एक ही युवक का नाम है. इसके बाद उसकी पहचान हुई और उसके परिजन शव लेकर मंगलवार की शाम दरौली गांव पहुंचे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. युवती की मेडिकल जांच के लिए उसे भभुआ न्यायालय भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन