जिले में हृदय रोग से ग्रसित 12 बच्चों को जांच व इलाज के लिए भेजा गया पटना

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 04 Apr 2026 3:35 PM

विज्ञापन

इको जांच में बीमारी की पुष्टि होने पर हवाई जहाज से अहमदाबाद ले जाकर होगा मुफ्त ऑपरेशन

विज्ञापन

इको जांच में बीमारी की पुष्टि होने पर हवाई जहाज से अहमदाबाद ले जाकर होगा मुफ्त ऑपरेशन जिले में अब तक 34 बच्चों की सफल सर्जरी के बाद लौट चुकी है उनके जीवन में मुस्कान भभुआ सदर. स्वास्थ्य विभाग ने हृदय रोग से ग्रसित 12 बच्चों को निःशुल्क जांच सहित इलाज के लिए शनिवार को एंबुलेंस से पटना रवाना किया. शनिवार को हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को सदर अस्पताल परिसर से पटना लेकर जा रहे एंबुलेंसों को सिविल सर्जन डॉ चंदेश्वरी रजक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान जिला लेखा प्रबंधक प्रभात कुमार राय व डीपीसी मो याजदानी सहित अन्य मौजूद रहे. गौरतलब है कि राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के सौजन्य से श्री सत्य साई अस्पताल अहमदाबाद के चिकित्सकों द्वारा आइजीआइसी पटना में बाल हृदय रोगियों की इको जांच हेतु चार व पांच अप्रैल को नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस शिविर में बिहार के सभी जिलों से बाल हृदय रोगी इको जांच हेतु जा रहे हैं. भभुआ सदर अस्पताल से भी विभाग की ओर से 12 बाल हृदय रोगियों को अपने परिजनों के साथ एंबुलेंस द्वारा पटना रवाना किया गया है. सीएस डॉ रजक ने बताया कि इको जांच में बीमार पाये गये बच्चों को बिहार सरकार अपने खर्चे पर हवाई जहाज द्वारा उनके परिजनों के साथ, श्री सत्य साई अस्पताल अहमदाबाद भेजकर उनकी निःशुल्क शल्य चिकित्सा करायेगी. आरबीएसके प्रबंधक डॉ सरोज कुमार ने बताया कि हृदय रोग से संभावित ग्रस्त बच्चों को आंगनबाड़ी व विद्यालयों से चिह्नित कर आरबीएसके चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल भेजा जाता है. डीपीएम ऋषिकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना अंतर्गत अब तक कैमूर के 34 बच्चों की सफलतापूर्वक निःशुल्क सर्जरी करायी जा चुकी है और सभी बच्चे शल्य सर्जरी के बाद अब स्वस्थ हैं व खुशहाल जीवन जी रहे हैं. इधर, आरबीएसके आयुष चिकित्सक डॉ प्रमोद कुमार को भी पटना रवाना किये गये बच्चों व अभिभावकों के साथ भेजा गया है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन