जाम से निजात दिलाने के लिए बाजार समिति से एनएच-30 तक बनेगी बाइपास सड़क

Updated at : 28 Aug 2018 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
जाम से निजात दिलाने के लिए बाजार समिति से एनएच-30 तक बनेगी बाइपास सड़क

भभुआ : मोहनिया में चांदनी चौक पर लगनेवाला जाम आमलोगों के लिए जहां परेशानियों का सबब बन गया है. वहीं, प्रशासन के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द भी बना हुआ है. मोहनिया चांदनी चौक को जाम से निजात दिलाने के लिए भभुआ आने के लिए पुसौली से डिहरा होते हुए बारे तक बाइपास सड़क बनाने का […]

विज्ञापन

भभुआ : मोहनिया में चांदनी चौक पर लगनेवाला जाम आमलोगों के लिए जहां परेशानियों का सबब बन गया है. वहीं, प्रशासन के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द भी बना हुआ है. मोहनिया चांदनी चौक को जाम से निजात दिलाने के लिए भभुआ आने के लिए पुसौली से डिहरा होते हुए बारे तक बाइपास सड़क बनाने का प्रस्ताव जहां भेजा गया है. वहीं, बक्सर चौसा, रामगढ़ की तरफ से आनेवाली गाड़ियों को मोहनिया में एनएच दो पर जाने के लिए डड़वा बाजार समिति से एनएच 30 तक बाइपास सड़क बनाने का प्रस्ताव डीएम द्वारा पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को भेजा गया है. भेजे गये प्रस्ताव के मुताबिक बाजार समिति से एनएच 30 तक साढ़े तीन किलोमीटर तक सड़क ग्रामीण कार्य विभाग के अधीनस्थ है. उसे पथ निर्माण विभाग को सौंपे जाने की मांग की गयी है.

उक्त सड़क पथ निर्माण विभाग को सौंपे जाने के बाद बाजार समिति से एनएच 30 होते हुए एनएच दो तक बाइपास का निर्माण करा दिया जायेगा. जिससे चौसा के तरफ से आनेवाले वाहन जिन्हें एनएच दो से होते हुए कहीं भी जाना है. वे मोहनिया चांदनी चौक पर बगैर आये हुए सीधे एनएच पर चले जायेंगे. वहीं मोहनिया स्टेशन के रेक प्वाइंट से चलनेवाले ट्रकों को एनएच पर जाने के लिए रेलवे ओवरब्रिज के पास यूटर्न लेना होता है. जिसके कारण आये दिन जाम लगती रहती है.

उक्त बाइपास सड़क के बन जाने से मोहनिया स्टेशन के रेक प्वाइंट से एनएच दो पर जानेवाले ट्रक डड़वा बाजार समिति से एनएच 30 होते हुए एनएच पर चले जायेंगे. जिससे चांदनी चौक और ओवरब्रिज पर लगनेवाले जाम से निजात मिलेगी. डीएम ने उक्त सड़क को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को सौंपे जाने के दिशा में कार्रवाई करने के लिए प्रधान सचिव को पत्र लिखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन