भभुआ : नक्सली अजय राजभर व श्याम सुंदर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2018 5:50 AM
भभुआ/बांका : कैमूर पुलिस ने वर्षों से फरार नक्सली अजय राजभर को झारखंड के पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र स्थित उसके गांव तेंदुई से गिरफ्तार कर लिया. लेवी नहीं देने पर उसने रोहतास व कैमूर में दर्जनों नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया है. पुलिस को इसकी बेसब्री से तलाश थी. वह अपना नाम बदल […]
भभुआ/बांका : कैमूर पुलिस ने वर्षों से फरार नक्सली अजय राजभर को झारखंड के पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र स्थित उसके गांव तेंदुई से गिरफ्तार कर लिया. लेवी नहीं देने पर उसने रोहतास व कैमूर में दर्जनों नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया है. पुलिस को इसकी बेसब्री से तलाश थी. वह अपना नाम बदल कर संगठन से जुड़ा हुआ था.
इधर, बांका जिले के बेलहर थाने के श्रीनगर गांव से नक्सली श्याम सुंदर हेंब्रम उर्फ सोमरा हेंब्रम को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय पुलिस एवं सीआरपीएफ जवानों के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया था. मालूम हो कि गिरफ्तार नक्सली थाना केस कांड सं 127/18 का नामजद अभियुक्त था जिसे शनिवार को बांका भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










