महिला से छेड़खानी के मामले में प्राथमिकी दर्ज
भगवानपुर : महिला से छेड़खानी के मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैतपुरकला निवासी मुन्ना पासवान की पुत्री की शादी एक वर्ष पहले रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में हुई थी. पीड़िता का आरोप है कि जब वह अपने पैतृक गांव जैतपुर में […]
भगवानपुर : महिला से छेड़खानी के मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैतपुरकला निवासी मुन्ना पासवान की पुत्री की शादी एक वर्ष पहले रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में हुई थी. पीड़िता का आरोप है कि जब वह अपने पैतृक गांव जैतपुर में हो रहे महायज्ञ के दौरान प्रवचन सुनने अपने छोटे भाई के साथ जा रही थी, तो महावीर स्थान से पहले गांव के बहादुर चौधरी का बेटा विदेशी चौधरी सहित तीन अन्य लड़कों के साथ उसका हाथ पकड़ लिया गया. उसके भाई के शोर मचाने पर वह लोग हाथ छोड़ कर भाग खड़े हुए. इसके बाद इस मामले में पीड़िता ने भगवानपुर थाने में उक्त युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










