आज होगा नववर्ष उपहार उत्सव का पुरस्कार वितरण

Updated:
विज्ञापन

भभुआ नगर : प्रभात खबर की ओर से चल रहे नववर्ष उपहार उत्सव 2018 का पुरस्कार वितरण की डेट निर्धारित हो चुकी है. जिले के सुधी पाठकों को सूचित किया जाता है कि नववर्ष उपहार उत्सव के पुरस्कार का वितरण दो दिनों तक होगा. इसमें भभुआ में आज यानी एक जून को जगजीवन स्टेडियम के […]

विज्ञापन

भभुआ नगर : प्रभात खबर की ओर से चल रहे नववर्ष उपहार उत्सव 2018 का पुरस्कार वितरण की डेट निर्धारित हो चुकी है. जिले के सुधी पाठकों को सूचित किया जाता है कि नववर्ष उपहार उत्सव के पुरस्कार का वितरण दो दिनों तक होगा. इसमें भभुआ में आज यानी एक जून को जगजीवन स्टेडियम के सामने होटल कुबेर के परिसर में पुरस्कार वितरण किया जायेगा.

वहीं, दो जून को मोहनिया के जगजीवन भवन के सामने मोहनिया विहार होटल में पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. ऑफर में शामिल होनेवाले पाठकों को इस स्क्रैच स्कीम के लिए उपहार प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड या आईडी प्रूफ की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा. पुरस्कार वितरण सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक किया जायेगा.

नववर्ष उपहार उत्सव में हर पाठक को निश्चित उपहार मिलेगा. इस निर्धारित तिथि के बाद दोबारा पुरस्कार का वितरण नहीं किया जायेगा. पाठकों को अपने साथ 75 कूपन की कटिंग प्रकाशित किये गये सीट में चिपका कर लाना अनिवार्य होगा. कूपन की जांच के बाद स्क्रैच कार्ड दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन