लू लगने से महिला की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : लू लगने से बुधवार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए आयी एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. लू की चपेट में आकर मरी महिला दुर्गावती निवासी भोला प्रसाद की पत्नी सनझारी देवी बतायी जाती है. पता चला है कि महिला पिछले सोमवार को अपने घर में हो रहे भवन […]

विज्ञापन

भभुआ सदर : लू लगने से बुधवार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए आयी एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. लू की चपेट में आकर मरी महिला दुर्गावती निवासी भोला प्रसाद की पत्नी सनझारी देवी बतायी जाती है. पता चला है कि महिला पिछले सोमवार को अपने घर में हो रहे भवन निर्माण में हाथ बंटा रही थी. इसी दौरान कड़ी धूप से महिला की तबीयत बिगड़ गयी. उसे परिजनों द्वारा समीप के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. वहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था. लेकिन, बुधवार को अचानक महिला की तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल आये. लेकिन, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ही लगभग दो घंटे बाद महिला ने दम तोड़ दिया. इधर, महिला की मौत होते ही परिवार पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और ठीक होने की उम्मीद लिये परिजनों का सदर अस्पताल में रो-रो कर बुरा हाल था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन