ePaper

नीति आयोग के CEO ने बिहार में 15 साल के जंगलराज के संदर्भ में दिया बयान : अश्विनी चौबे

Updated at : 26 Apr 2018 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
नीति आयोग के CEO ने बिहार में 15 साल के जंगलराज के संदर्भ में दिया बयान : अश्विनी चौबे

कैमूर : नीति आयोग के सीईओ द्वारा भारत के पिछड़ापन के लिए बिहार सहित पूर्वोत्तर राज्यों को कारण बताये जाने के दिये गये बयान के बाबत भभुआ पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि मेरे समझ से उन्होंने यह बयान आज के संदर्भ में नहीं दिया है. बल्कि, उनका यह बयान बिहार में […]

विज्ञापन

कैमूर : नीति आयोग के सीईओ द्वारा भारत के पिछड़ापन के लिए बिहार सहित पूर्वोत्तर राज्यों को कारण बताये जाने के दिये गये बयान के बाबत भभुआ पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि मेरे समझ से उन्होंने यह बयान आज के संदर्भ में नहीं दिया है. बल्कि, उनका यह बयान बिहार में 15 सालों के जंगलराज के संदर्भ में दिया गया है. आजादी के बाद शासन करनेवाले कांग्रेस एवं राजद की सरकार ने जिस तरह बिहार सहित पूर्वोत्तर राज्यों की अपने शासनकाल में उपेक्षा की. उसी को लेकर उनके द्वारा बयान दिया गया है.

उन्होंने कहा कि 15 सालों तक बिहार में राजद के कार्यकाल में जो जंगलराज रहा, जिसके कारण बिहार काफी पीछे चला गया. उसी को लेकर नीति आयोग के सीईओ द्वारा बयान दिया गया. आज के समय बिहार में डबल इंजन की सरकार है और बिहार का चहुंमुखी विकास हो रहा है. इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने ग्राम स्वराज अभियान को लेकर अधिकारियों से चर्चा कर योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने लोगों को योजनाओं को लाभ जल्द दिलाने के निर्देश दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन