लक्जरी कार से 113 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कर्मनाशा के समीप से पुलिस ने बुधवार की रात शराब से भरी एक लक्जरी कार को बरामद किया

विज्ञापन

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा के समीप से पुलिस ने बुधवार की रात शराब से भरी एक लक्जरी कार को बरामद किया, जबकि कार सवार धंधेबाज पुलिस के आने से पहले ही भाग निकले थे. कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने 113.4 लीटर शराब बरामद की. दरअसल, दुर्गावती पुलिस रात में गश्त पर निकली थी. पुलिस कर्मनाशा के समीप पहुंची, वहां साइड में एक हुंडई कार पहले से ही खड़ी थी. संदेह होने पर कार के पास आकर जब पुलिस ने टार्च जलाया, तो कार के अंदर शराब पायी गयी. कार की तलाशी लेने पर कुल 113.4 लीटर शराब बरामद हुई. कार सवार धंधेबाज वहां आसपास कहीं नहीं मिले. पुलिस ने शराब सहित कार को जब्त कर थाने ले आयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कर्मनाशा के पास एक हुंडई कार से 113.4 लीटर शराब बरामद की गयी है, आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन