दिनदहाड़े परिसर से ले उड़े बाइक, देर रात अस्पताल में भी चोरी का प्रयास
भभुआ सदर : सदर अस्पताल में तैनात गार्डों के हड़ताल पर जाने की वजह से सदर अस्पताल में चोरों का आतंक बढ़ गया है. गुरुवार को सदर अस्पताल के ओपीडी के बाहर से एक स्वास्थ्यकर्मी की बाइक दिनदहाड़े ले उड़े. इसके पहले चोरों ने गार्डों के हड़ताल पर रहने का फायदा उठाते हुए बुधवार की […]
भभुआ सदर : सदर अस्पताल में तैनात गार्डों के हड़ताल पर जाने की वजह से सदर अस्पताल में चोरों का आतंक बढ़ गया है. गुरुवार को सदर अस्पताल के ओपीडी के बाहर से एक स्वास्थ्यकर्मी की बाइक दिनदहाड़े ले उड़े. इसके पहले चोरों ने गार्डों के हड़ताल पर रहने का फायदा उठाते हुए बुधवार की रात अस्पताल के लेबर वार्ड सहित मरीजों के भर्ती वार्ड में चोरी करने का प्रयास किया. लेकिन, लेबर वार्ड में एक नर्स के टोका टोकी और मरीजों के परिजनों के जगे होने के चलते अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके.
इस दौरान चोर अस्पताल के एसएनसीयू में भी घुस कर चोरी करने का प्रयास किया. लेकिन, वहां भी डॉ त्रिभुवन नारायण सिंह व ए ग्रेड नर्स ज्योति बाला ने उन्हें वहां अकेले संदिग्ध अवस्था में घूमते देख जैसे ही उन्हें टोकना चाहा, तो चोर उनसे उलझ गये. लेकिन, फिर पकड़े जाने के डर से सभी वहां से भाग खड़े हुए. सदर अस्पताल में चोरी के प्रयास में घुसे संदिग्ध चोर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद कर लिये गये है, जिनकी जांच अस्पताल प्रबंधन द्वारा की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










