बिना दहेज के परिणय सूत्र में बंधे पवन-नीलू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कर्मनाशा (कैमूर) : कन्या मध्य विद्यालय दुर्गावती स्थित सभा भवन सोमवार रात बिन दहेज की शादी का गवाह बना. यहां कैमूर जिले के दुर्गावती बाजार निवासी सुभाष प्रसाद हलवाई ने अपने बेटे पवन कुमार की शादी खोजवां, वाराणसी निवासी राजेंद्र हलवाई की बेटी नीलू से बिन दहेज के कर समाज के सामने मिसाल पेश की. […]
विज्ञापन
कर्मनाशा (कैमूर) : कन्या मध्य विद्यालय दुर्गावती स्थित सभा भवन सोमवार रात बिन दहेज की शादी का गवाह बना. यहां कैमूर जिले के दुर्गावती बाजार निवासी सुभाष प्रसाद हलवाई ने अपने बेटे पवन कुमार की शादी खोजवां, वाराणसी निवासी राजेंद्र हलवाई की बेटी नीलू से बिन दहेज के कर समाज के सामने मिसाल पेश की. समाज में इस बदलाव का गवाह बनने शादी समारोह में विधायक अशोक सिंह भी पहुंचे और उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया.
उल्लेखनीय है कि समाज में बाल-विवाह व दहेजप्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की थी. उन्होंने इसको लेकर सबको आगे आने का आह्वान किया था और बिन दहेज शादी करनेवालों को सम्मानित करने की बात
बिन दहेज ही परिणय…
कही थी. इसी कड़ी में 21 जनवरी को दहेज प्रथा व बाल विवाह के खिलाफ मानव शृंखला भी बनायी गयी थी, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हाथ में हाथ मिला कर समाज से इन कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया था. सरकार के अभियान का असर समाज पर पड़ने लगा है और यह जागरूकता का ही असर है कि सुभाष प्रसाद हलवाई ने अपने बेटे की शादी बिना दहेज के खोजवां वाराणसी निवासी राजेंद्र हलवाई की बेटी से तय की. शादी की तिथि 12 फरवरी को निश्चित की गयी. शादी का दिन तय हो जाने के बाद लड़की के पिता खुद अपने रिश्तेदारों व बेटी के साथ 12 फरवरी को दुर्गावती स्थित सभा हाल में पहुंचे. रात्रि आठ बजते-बजते सज-धज कर दुर्गावती बाजार से पवन की भी बरात निकली. बरात में दूल्हा पवन कुमार बरातियों के साथ बाजार का भ्रमण करते हुए सभा हाल दुर्गावती पहुंचे. वहां पर लड़की वालों की तरफ से बरात की रस्म अदायगी करने के बाद वर-वधू ने सात फेरे लिये. बिना दहेज की इस शादी के वहां उपस्थित सैकड़ों लोग गवाह बने. विधायक अशोक सिंह ने भी शादी समारोह में शिरकत कर नवविवाहिता जोड़ी को आशीर्वाद दिया. इस दौरान पूर्व जिला पर्षद सदस्य रामराज भारती, विकास सिंह, धरनीधर सिंह, मुखिया सजीवन गुप्ता, सत्यम नागवंशी, अवधेश यादव, सुजीत गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
समाज को दहेजप्रथा जैसी कुरीति को दूर करने का दिया संदेश
कैमूर के सुभाष प्रसाद हलवाई ने अपने बेटे की शादी वाराणसी निवासी राजेंद्र हलवाई की बेटी से की
शादी समारोह में शािमल हुए विधायक अशोक सिंह, दिया आशीर्वाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










