अपराधियों ने पुलिस दबिश के कारण युवक को छोड़ा

Updated:
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर लालापुर के लखन सिंह को बाइक से खींच कर अपराधियों ने कर लिया था अपहरण कुदरा : थाना स्थित भारत गैस एजेंसी के पास से शुक्रवार की दोपहर स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने बाइक सवार युवक का अपहरण कर ले गये. जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर लालापुर के दो भाई सवार होकर […]

विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर लालापुर के लखन सिंह को बाइक से खींच कर अपराधियों ने कर लिया था अपहरण

कुदरा : थाना स्थित भारत गैस एजेंसी के पास से शुक्रवार की दोपहर स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने बाइक सवार युवक का अपहरण कर ले गये. जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर लालापुर के दो भाई सवार होकर सकरी की तरफ जा रहे थे. गैस एजेंसी के पास स्कॉर्पियो सवार ने रास्ता रोकर बाइक पर बैठे एक युवक को खींच कर स्कॉर्पियो में बैठा कर सकरी के रास्ते तेज गति से भाग निकले. बाइक पर सवार दूसरा युवक ने उक्त घटना की सूचना कुदरा थाने को दी. साथ ही अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. मामले की जानकारी पर हरकत में आयी पुलिस ने सभी रास्ते पर पुलिस गश्ती बढ़ा दी.
वहीं, पुलिस द्वारा युवक के मोबाइल पर लगातार संपर्क करने के दबाव में आकर अपहरणकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट कर छोड़ दिया. गौरतलब है कि पुलिस दबिश से परेशान होकर अपहरणकर्ताओं ने युवक को छोड़ दिया. वहीं, अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त युवक ने थाने में आकर बताया कि अपराधियों द्वारा काफी मारपीट की गयी है. मेरे मोबाइल पर थाने का फोन आने से डर कर छोड़ दिया.
कुदरा के लालापुर निवासी रामनरेश सिंह का 25 वर्षीय बेटा लखन सिंह ने बताया कि मुझे मारपीट कर ईंट भट्ठा के चिमनी में डालने का प्लान अपहरणकर्ता बना रहे थे. चेनारी रोड स्थित एक ईंट भट्ठा पर मुझे ले जाया गया. लेकिन, वहां ईंट भट्ठा कर्मियों के विरोध के कारण वहां से डेरवा नदी पुल से कझार गांव की तरफ ले जाया गया. बार-बार पुलिस के फोन आने की वजह से मुझे एनएच दो के गुरुनानक होटल के आगे सड़क पर उतार कर अपहरणकर्ता भाग निकले.
बोले थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष सुदामा कुमार सिंह ने बताया कि अपहरण की सूचना के साथ ही क्षेत्र में पुलिस दबिश बढ़ा दी गयी. सभी रास्ते पर चेकिंग शुरू करा दी गयी थी, जिससे अपहरणकर्ताओं ने पकड़े जाने के भय से युवक को छोड़ दिया. अभी भी उक्त बगैर नंबर की स्कॉर्पियो की तलाश जारी है. जल्द ही अपहरणकर्ता पकड़े जायेंगे. पीड़ित पक्ष द्वारा अभी प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन