शराब के खिलाफ अभियान तेज
रामगढ़ : वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार को बाइक से जा रहे दो लोगों को 115 बोतल देसी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था. तब से क्षेत्रों में पुलिस अपनी मिशन में अलर्ट हो गयी है. पुलिस ने बॉर्डर क्षेत्र के गांवों में लगातार गश्त करनी शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष इरशाद आलम […]
रामगढ़ : वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार को बाइक से जा रहे दो लोगों को 115 बोतल देसी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था. तब से क्षेत्रों में पुलिस अपनी मिशन में अलर्ट हो गयी है. पुलिस ने बॉर्डर क्षेत्र के गांवों में लगातार गश्त करनी शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष इरशाद आलम व सहायक अवर निरीक्षण मंटुन कुमार क्षेत्र के बड़ौरा पुल पर सुबह एवं शाम सिविल ड्रेस में होकर शराब धंधेबाजों को पकड़ने के फिराक में जुटे हुए है.
गौरतलब है कि माहभर में पुलिस ने बॉर्डर क्षेत्र स्थित जगहों से लगभग एक दर्जन से ऊपर धंधेबाजों को सलाखों को पीछे पहुंचाया है. ऐसा नहीं कि पुलिस द्वारा शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में शराब धंधेबाजों की दाल नहीं गलती. लेकिन, इतनी सख्ती के वावजूद भी शराब धंधेबाज पुलिस की भय से चोरी छिपे शराब का खेप लाने में गुरेज नहीं करते. सूत्रों की माने तो रामगढ़ प्रखंड स्थित सीमावर्ती क्षेत्र उत्तरप्रदेश में प्रवेश करने की दूरी महज पांच से चार किलोमीटर में है.
इसका लाभ शराब धंधेबाज आसानी से उठा लेते हैं. सीमावर्ती क्षेत्र उत्तर प्रदेश में कई लोग मेन सड़कों से न जाकर खेतों वाले पगडंडियों के सहारे आते जाते रहते है. इस संबंध में थानाध्यक्ष इरशाद ने बताया कि शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में धंधेबाजों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










