असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा जलायी, बसपा ने की निंदा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जिला प्रशासन से की दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग भभुआ शहर : सोमवार की रात में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भगवानपुर प्रखंड के भैरवपुर गांव में स्थापित संविधान निर्माता भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को जलाया गया. मंगलवार की सुबह घटना की सूचना पर बसपा जिलाध्यक्ष रामएकबाल राम के नेतृत्व में बसपा का प्रतिनिधिमंडल […]
विज्ञापन
जिला प्रशासन से की दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग
भभुआ शहर : सोमवार की रात में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भगवानपुर प्रखंड के भैरवपुर गांव में स्थापित संविधान निर्माता भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को जलाया गया. मंगलवार की सुबह घटना की सूचना पर बसपा जिलाध्यक्ष रामएकबाल राम के नेतृत्व में बसपा का प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल पर पहुंच लोगों से जानकारी ली. इसके साथ ही जिला प्रशासन को इसके बारे में जानकारी दी. बसपा के प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि आजादी के 70 वर्ष बाद भी संविधान निर्माता की प्रतिमा को तोड़ा जा रहा है.
इस घटना की कड़ी निंदा की जाती है. साथ ही कहा कि देश में जब से भाजपा की सरकार बनी है जात-पात के नाम पर महापुरुषों की मूर्ति को खास तौर पर बाबा साहेब की मूर्ति को तोड़ा जा रहा है.
बसपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से घटना की जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई किये जाने व बाबा साहेब की नयी प्रतिमा लगवाने की मांग की. यह भी कहा है कि यदि प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर बसपा द्वारा आंदोलन किया जायेगा और इसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी. मौके पर प्रदेश महासचिव बालेश्वर भारती, प्रदेश सचिव जितेंद्र कुमार, प्रदेश महासचिव मोहम्मद जमां खां, रामदुलार राम, मुन्ना राम, विकास कुमार व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










