किसी भी उम्र में लग सकता है डायबिटीज का रोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विश्व मधुमेह दिवस पर सदर अस्पताल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम भभुआ सदर : अव्यवस्थित खान-पान, दिनचर्या व तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण बहुत से लोगों को मधुमेह की बीमारी हो जाती है. मधुमेह या शुगर की बीमारी हो जाने पर इसका कोई इलाज नहीं है कि यह हमेशा के लिए खत्म हो जाये. मधुमेह की बीमारी […]
विज्ञापन
विश्व मधुमेह दिवस पर सदर अस्पताल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
भभुआ सदर : अव्यवस्थित खान-पान, दिनचर्या व तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण बहुत से लोगों को मधुमेह की बीमारी हो जाती है. मधुमेह या शुगर की बीमारी हो जाने पर इसका कोई इलाज नहीं है कि यह हमेशा के लिए खत्म हो जाये. मधुमेह की बीमारी हो जाने पर व्यक्ति को अनुशासित होकर जीवनयापन करना पड़ता है.
मधुमेह की बीमारी न हो, इसके लिए प्रति जागरूकता के लिए प्रतिवर्ष 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है. विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन एसीएमओ डॉ रामानंद सिंह ने किया. मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ विनोद कुमार, अस्पताल मैनेजर मनीषचंद्र श्रीवास्तव, डॉ केके सिंह, डॉ राजू लाल सहित अन्य मौजूद रहे. मधुमेह दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई लोगों का मुफ्त में मधुमेह जांच किया गया.
सदर अस्पताल के ओपीडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसीएमओ डॉ रामानंद सिंह ने कहा कि जन्म के पश्चात और मृत्यु के पूर्व चिकित्सक व स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.
बच्चों को कल का भविष्य बताते हुए कहा कि नये पौधों को इस घातक बीमारी से बचाने की आवश्यकता है. इसके लिए स्वयं व परिजन को भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत होना होगा. तनावमुक्त जीवन के लिए ध्यान और योग का सहारा लेने की सलाह दी. उन्होंने युवाओं के कंप्यूटर और मोबाइल से चिपके रहने की बुरी आदत को घातक बताया.कहा कि आधुनिक तकनीक का जरूरत भर ही इस्तेमाल करें.
अस्पताल उपाधीक्षक डॉ विनोद कुमार ने इस दौरान मौजूद लोगों को डायबिटीज के प्रारंभिक लक्षण, दुष्प्रभाव व उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. कहा कि अपने देश में मधुमेह का तेजी से फैलाव चिंता का विषय है. आंकड़े बताते हैं कि प्रत्येक एक लाख की जनसंख्या पर डायबिटीज के 203 मरीज पाये जाते हैं. अमूमन प्रत्येक घर में डायबिटीज का एक मरीज पाया गया है. प्रतिवर्ष लाखों लोग इससे असमय मर रहे हैं. कहा कि टीबी और डायबिटीज एक-दूसरे के पूरक हैं. नियंत्रण के लिए जांचोपरांत पूरे कोर्स की दवा का सेवन अनिवार्य होता हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










