श्रमदान से दुर्गावती नदी पर बनेगा पुल, हुआ भूमि पूजन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कुदरा : कुदरा स्थित दुर्गावती नदी से ग्रामीण इलाके में जाने के लिए जनप्रतिनिधियों, बाजारवासियों व ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर श्रमदान से पुल बनाने का निर्णय लिया गया, जिसका भूमि पूजन कुदरा स्थित बिचला मठ के पास से बननेवाले पुल का विधिवत पूजन गुरुवार को किया गया. इस बननेवाले पुल से कुदरा के दक्षिणी […]
विज्ञापन
कुदरा : कुदरा स्थित दुर्गावती नदी से ग्रामीण इलाके में जाने के लिए जनप्रतिनिधियों, बाजारवासियों व ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर श्रमदान से पुल बनाने का निर्णय लिया गया, जिसका भूमि पूजन कुदरा स्थित बिचला मठ के पास से बननेवाले पुल का विधिवत पूजन गुरुवार को किया गया.
इस बननेवाले पुल से कुदरा के दक्षिणी इलाके के दर्जनों गांवों का प्रखंड मुख्यालय पहुंचने में काफी कम दूरी तय करनी पड़ेगी. पुल बनने से रामपुर, कदई, रामडीहरा, गोरा, सहजपुरा, भटौली, धनाढी, गोकुलपुर सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का मुख्यालय आने में कम समय व कम दूरी तय करनी पड़ेगी. बरसात के दिनों में रामपुर के पास दुर्गावती नदी पार करने के लिए नांव की झंझट से निजात मिलेगा.
गौरतलब है कि रामपुर के पास दुर्गावती नदी पर ग्रामीणों द्वारा एक दशक से पुल की मांग सांसद, विधायक व जिलाधिकारी से की जा रही थी. पुल को लेकर कई बार चुनाव में चुनाव बहिष्कार करने का भी ग्रामीणों घोषणा किया था.
चुनाव बहिष्कार की सूचना पर तत्कालीन जिलाधिकारी रामपुर आकर ग्रामीणों को चुनाव बाद पुल निर्माण का आश्वासन भी दिये, जिसके एवज में ग्रामीणों ने श्रमदान से एक छोटा पुल का निर्माण कर दिया. अब बाजारवासियों व ग्रामीणों ने बिचला मठ के पास दूसरा पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया है. भूमिपूजन के मौके पर कुदरा जिला पार्षद प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह, भभुआ जिला पार्षद सुरेंद्र पाल, मुखिया उपेंद्र साह, मोबिन खान, सरपंच किरण देवी, मुखिया सुदर्शन सिंह, बीडीसी जितेंद्र कुमार सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










