जिला पार्षद उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज

Updated:
विज्ञापन

पार्षद मालती गुप्ता के निधन से सीट हो गयी है खाली रामगढ़ : जिला पार्षद मालती गुप्ता के निधन के बाद जिला पार्षद के उपचुनाव को लेकर क्षेत्रों में लोगों का जमघट लगने से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. लगभग हर जगह जातिगत आंकड़ों, उम्मीदवारों की राजनीतिक पृष्ठभूमि आदि पर गौर कर जीत-हार के […]

विज्ञापन

पार्षद मालती गुप्ता के निधन से सीट हो गयी है खाली

रामगढ़ : जिला पार्षद मालती गुप्ता के निधन के बाद जिला पार्षद के उपचुनाव को लेकर क्षेत्रों में लोगों का जमघट लगने से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. लगभग हर जगह जातिगत आंकड़ों, उम्मीदवारों की राजनीतिक पृष्ठभूमि आदि पर गौर कर जीत-हार के समीकरण बैठाये जा रहे हैं. कई संभावित प्रत्याशी उपचुनाव मैदान में उतरने को लेकर ताल ठोकने लगे हैं. अब इसकी चर्चा चौक-चौराहों व चाय-पान की दुकानों में बैठ चुनाव गणित बैठाया जाने लगा है.

गौरतलब है कि पार्षद मालती गुप्ता के नहीं रहने के बाद से जिप का सीट खाली हो गया है. मालती गुप्ता 2001 में नुआंव जिला पार्षद सीट से पहली बार जीत का सेहरा अपने नाम की थी.

फिर उन्होंने 2006 से लेकर 2016 तक जिला पार्षद के हुए चुनाव में अपनी भाग्य रामगढ़ से आजमाइश की, जिसमें उनको सफलता मिलती गयी. अब उनके निधन के बाद सीट खाली को लेकर इस बार कई बड़े चेहरे इस चुनाव में दांव लगाने को तैयार बताये जाते हैं. चुनाव को लेकर विभिन्न जगहों पर राजनीतिक माहौल सा बनता नजर आ रहा है.

इसी क्रम में चुनाव प्रचार भी चल रहा है. संभावित उम्मीदवार अपना बायोडेटा तक बनाने की फिराक में जुटे हुए है. इस बार के उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चेहरे संभावित तौर पर युवा वर्ग से नये चेहरे के आने की उम्मीद है. पता चला है कि पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर आनेवाले उम्मीदवार भी अपनी जीत की उम्मीद पक्की मान कर चुनावी समर में उतरने की पूरी तैयारी में जुट गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन