संपत्ति बेदखल की खातिर चाचा व चचेरे भाई ने महिला को पीटा

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : सोनहन थानाक्षेत्र के बाघी गांव में मायके में अपने बच्चों के साथ जीवनयापन कर रही एक महिला को उसके ही चाचा व चचेरे भाई द्वारा संपत्ति से बेदखल किये जाने को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. पिटाई से जख्मी महिला ने अपने चाचा पर भूतप्रेत के नाम पर 62 […]

विज्ञापन

भभुआ सदर : सोनहन थानाक्षेत्र के बाघी गांव में मायके में अपने बच्चों के साथ जीवनयापन कर रही एक महिला को उसके ही चाचा व चचेरे भाई द्वारा संपत्ति से बेदखल किये जाने को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. पिटाई से जख्मी महिला ने अपने चाचा पर भूतप्रेत के नाम पर 62 हजार रुपये भी ऐंठ लिए जाने का आरोप लगाया है. चाचा व चचेरे भाई की पिटाई से घायल महिला बाघी गांव निवासी बजरंगी सिंह की पत्नी इंदु देवी बतायी जाती है.

मामले को लेकर महिला ने अपने ही चाचा धीरेंद्र सिंह और उनके पुत्र कुंडल सिंह के खिलाफ सोनहन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.सोनहन थाने को दिये गये आवेदन में महिला ने बताया है कि वह अपनी मां की इकलौती संतान है, जो अपने मायके में ही रहती है, जिसका विरोध अक्सर उसके चाचा और चचेरे भाई करते हैं और कुछ पर भूत-प्रेत करने का आरोप लगाते हैं. कुछ माह पूर्व दोनों भूत-प्रेत का आरोप लगाते हुए जान मारने की धमकी देते हुए 62 हजार रुपये हड़प लिये. सोमवार को भी दोनों लोग भूत-प्रेत करने का आरोप लगाते हुए उससे पैसे की मांग कर रहे थे. नहीं देने पर उसकी पिटाई कर दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन