पुरानी रंजिश में चलीं गोलियां आधा दर्जन लोग हुए जख्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
घटनास्थल से एक कारतूस व दो खोखे मिले दोनों पक्षों ने डेढ़ दर्जन लोगों पर करायी प्राथमिकी दर्ज चैनपुर : रविवार की देर शाम सिरबिट गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. लगातार चल रही गोलियों के कारण पूरे गांव में दहशत फैल गया और घरों के दरवाजे धड़ाधड़ बंद होने लगे. पता चला है […]
विज्ञापन
घटनास्थल से एक कारतूस व दो खोखे मिले
दोनों पक्षों ने डेढ़ दर्जन लोगों पर करायी प्राथमिकी दर्ज
चैनपुर : रविवार की देर शाम सिरबिट गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. लगातार चल रही गोलियों के कारण पूरे गांव में दहशत फैल गया और घरों के दरवाजे धड़ाधड़ बंद होने लगे. पता चला है कि पुराने विवाद को लेकर रविवार की देर शाम दो पक्ष आपस में भिड़ गये.
आपस में भिड़े दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर रहे थे. लाठी डंडे से शुरू हुई मारपीट गोली-बंदूक तक जा पहुंची. एक पक्ष द्वारा बंदूक निकाल 10 से 12 चक्र गोलियां चलायी गयीं. इस मारपीट के दौरान एक महिला सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये.
सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर में किया गया. घायलों में शांतनु कुमार, अनिल प्रसाद, मनीष कुमार, सफीक खान, इकरामुल खान व बानो खातून शामिल हैं.
इस घटना के बाद थानाध्यक्ष अभय कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से 315 बोर का एक जिंदा कारतूस व दो खोखा मिला. इस घटना के बाद दोनों ही पक्षों द्वारा लगभग डेढ़ दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी, जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
इलाके में तनाव, पुलिस कर रही कैंप
दो पक्षों के बीच जम कर हुई मारपीट व गोलीबारी के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है. गांव का माहौल और अधिक खराब ना हो इसके लिए घटना के बाद से पुलिस कैंप कर रही है.
पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है और गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल है. पुलिस की मौजूदगी के कारण वहां तनाव के बीच शांति बनी हुई है. बताया जाता है कि कुछ माह पहले एक युवती के साथ हुए दुष्कर्म का मामला स्थानीय थाने में दर्ज कराया गया था. उक्त मामले को लेकर अभी तक दो पक्षों में तनाव बरकरार है.
इस मारपीट के संबंध में थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि गांव में शांति बहाली के लिए वहां पुलिस की तैनाती की गयी है. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है और चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










