एनएच दो पर घंटों लगा रहा जाम

Updated:
विज्ञापन

एनएच दो के दोनों लेन में करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की लगी रही लंबी कतार एनएचएआइ की टीम व पुलिसकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद छूटा जाम जाम लगने के कारण यात्री व पर्यटक बसों में लोग हुए परेशान कुदरा : थाना के सामने एनएच दो पर कुदरा थाने द्वारा पकड़े गये वाहन में […]

विज्ञापन
एनएच दो के दोनों लेन में करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की लगी रही लंबी कतार
एनएचएआइ की टीम व पुलिसकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद छूटा जाम
जाम लगने के कारण यात्री व पर्यटक बसों में लोग हुए परेशान
कुदरा : थाना के सामने एनएच दो पर कुदरा थाने द्वारा पकड़े गये वाहन में सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. इससे एनएच दो पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा. सूचना पर पहुंची एनएचएआइ की टीम व पुलिसकर्मियों के काफी मशक्कत के बाद लोगों को जाम से छुटकारा मिला.
जानकारी के अनुसार, सोमवार को सासाराम की ओर से जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कुदरा थाने द्वारा पकड़े गये ट्रक में धक्का मार दिया.
इस घटना के बाद ट्रक आगे से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ट्रक को बीच सड़क पर ही छोड़ कर फरार हो गया. इस घटना के बाद बाद पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम की स्थिति देख लोग एक लेन में लगे जाम से निकलने के लिए एनएच के दूसरे लेन में जाने लगे, जिससे दूसरे लेन में बेतरतीब ढंग से वाहनों के जाने-आने के कारण दूसरे लेन में भी जाम लग गया. इस मामले में पुलिस कुछ कर पाती तब तक देखते ही देखते एनएच दो के दोनों लेन में करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. इस दौरान यात्री बस से लेकर पर्यटक वाहन फंसे रहे.
जबकि, जाम से निकलने के लिए लोग एनएच के सर्विस सड़क का भी उपयोग करने लगे, जिसके बाद सर्विस सड़क में भी दोनों तरफ जाम लग गया. सूचना पर पहुंची एनएचएआइ टीम व पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह परिचालन शुरू कराया, जो परिचालन सामान्य करने में करीब तीन घंटे लग गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन