सड़क पार कर रहे बच्चे को बोलेरो ने रौंदा, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : सोमवार को भगवानपुर थाने के भैरवपुर गांव के समीप सड़क पार कर रहे पांच वर्षीय बच्चे को भभुआ की ओर से जा रही एक बेकाबू बोलेरो ने रौंद दिया. बोलेरो के नीचे आने से बच्चे की हालत गंभीर हो गयी, जिसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां बच्चे […]

विज्ञापन
भभुआ सदर : सोमवार को भगवानपुर थाने के भैरवपुर गांव के समीप सड़क पार कर रहे पांच वर्षीय बच्चे को भभुआ की ओर से जा रही एक बेकाबू बोलेरो ने रौंद दिया.
बोलेरो के नीचे आने से बच्चे की हालत गंभीर हो गयी, जिसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां बच्चे के सीने व सिर में गंभीर चोट को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टर सिदार्थ राज व विनोद कुमार ने बच्चे को वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे का शिकार बच्चा भगवानपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर निवासी बनारसी सिंह का बेटा सूर्या बताया जाता है, जो सोमवार की सुबह आठ बजे घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान भभुआ की तरफ से जा रही एक बेकाबू बोलेरो सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. हालांकि, हादसे के बाद भाग रहे बोलेरो सवार को भैरवपुर के ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया था.
दो बाइकों में टक्कर, युवक घायल
मोहनिया शहर. एनएच दो पर मुठानी के पास सोमवार की शाम दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार निजी बैंक के एक कर्मचारी घायल हो गये, जिन्हें एनएचएआइ द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उक्त बैंककर्मी को वाराणसी रेफर किया गया. घायल बैंककर्मी मुंगेर जिला के बहादुरगंज गांव निवासी अजय कुमार के 20 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार है.
पता चला है कि पुसौली गांव से बैंककर्मी गौरव महिला समूह की बैठक में भाग लेकर मोहनिया बाइक से जा रहा था. मुठानी के पास सामने से एक बाइक में टक्कर हो गयी. इस घटना में दूसरे बाइक सवार को कोई खास चोट नहीं आयी. लेकिन, बाइक सवार गौरव को सिर व हाथ में गंभीर चोट आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन