जबरन गर्भपात के मामले में संदिग्ध महिला गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत में भभुआ सदर : पिछले 27 जुलाई को सदर अस्पताल के सामने स्थित एक अवैध नर्सिंग होम के संचालकों द्वारा जबरदस्ती एक महिला का गर्भपात करा देने के मामले में आरोपित एक तथाकथित नर्स को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. […]
विज्ञापन
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत में
भभुआ सदर : पिछले 27 जुलाई को सदर अस्पताल के सामने स्थित एक अवैध नर्सिंग होम के संचालकों द्वारा जबरदस्ती एक महिला का गर्भपात करा देने के मामले में आरोपित एक तथाकथित नर्स को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिसिया जांच के बाद पकड़ में आयी व अवैध नर्सिंग होम कथित झोलाछाप नर्स बेलाव थाना क्षेत्र के सोनरा गांव की रहनेवाली रीता देवी बतायी जाती है.
गौरतलब है कि सदर अस्पताल के सामने स्थित हरिओम उर्फ रंजन हॉस्पिटल के कर्मचारियों के विरुद्ध भगवानपुर के राजपुर गांव की एक महिला और राम सुंदर राम की पत्नी आशा देवी ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें बताया था कि गत 27 जुलाई को उसे सदर अस्पताल से बरगला कर उक्त प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर उसकी जांच के नाम पर जबरदस्ती गर्भपात करा दिया गया. इस मामले में पीड़ित महिला ने सदर अस्पताल के डॉक्टर व रंजन हॉस्पिटल चलानेवाले डॉ प्रेम राजन सहित संचालक, हरिओम गुप्ता, नर्स रीता देवी व आशा कौशल्या देवी को आरोपित किया था. इस मामले में भभुआ एसडीपीओ अजय प्रसाद सोमवार को उक्त अस्पताल में जांच व पूछताछ करने पहुंचे.
उस दौरान भी उक्त अस्पताल में बिना वैध पर्ची के मरीज का इलाज करते हुए पाया गया था. इस मामले में एसडीपीओ ने डॉ प्रेम राजन सहित वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए चार लोगों को अपने साथ थाने लाये थे, जिनसे पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की गयी. इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी जांच व पूछताछ चल रही है. इस मामले में अभी और लोगों को पकड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










