दो पक्षों में चले लाठी डंडे, दर्जनभर जख्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शहर में मारपीट की घटना में कई महिलाएं भी जख्मी, पुलिस कर रही जांच भभुआ सदर : मंगलवार को शहर के वार्ड 14 स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में एमडीएम पहुंचाने जा रहे बेकाबू मैजिक के धक्के से एक बकरी दब कर मर गयी. बकरी के मरने के बाद मुहल्ले के ही दो पक्ष भिड़ गये. […]
विज्ञापन
शहर में मारपीट की घटना में कई महिलाएं भी जख्मी, पुलिस कर रही जांच
भभुआ सदर : मंगलवार को शहर के वार्ड 14 स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में एमडीएम पहुंचाने जा रहे बेकाबू मैजिक के धक्के से एक बकरी दब कर मर गयी. बकरी के मरने के बाद मुहल्ले के ही दो पक्ष भिड़ गये. इस दौरान चले लाठी-डंडे से कई महिलाओं सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष के वार्ड 14 निवासी राजा राम की पत्नी धनवरती देवी, बेटा राजेश कुमार, सीता राम की पत्नी मुनिया देवी, उनकी गर्भवती पुत्री पूजा देवी, विक्रमा राम की पत्नी बेचनी देवी और बेफी कुवंर सहित अन्य घायल हो गये.
वहीं, दूसरे पक्ष के वार्ड 14 के पूर्व पार्षद अलीमुद्दीन खान के बेटे बबलू खान और सद्दाम खान भी घायल बताये जाते हैं. मारपीट की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां सभी घायलों का इलाज डॉ अभिलाष चंद्रा ने किया.
जानकारी के अनुसार, वार्ड 14 निवासी राजाराम की बकरी सोमवार की सुबह 10 बजे सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान स्कूलों में एमडीएम पहुंचाने जा रही मैजिक के नीचे राजाराम की बकरी आ गयी और मैजिक से दब कर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. बकरी के मरने के बाद राजाराम सहित उसका परिवार आक्रोशित हो उठे और बकरी के मारे जाने के गुस्से में मैजिक चालक को मारपीट कर घायल कर दिया गया.
इधर, लोगों द्वारा पीटे जाने से मैजिक चालक भी अपने समीप के मुहल्ले में जाकर अपने भाई सहित अन्य लोगों के साथ आया और राजाराम के घर में घुसते हुए राजाराम सहित घर में रही महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया गया, यहां तक कि घर में रही राजाराम की शादीशुदा व गर्भवती बेटी को भी पीट दिया गया. घटना के दौरान जुटे लोगों द्वारा दोनों पक्षों को समझाते हुए मामले को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. इस मामले में दोनों पक्ष के लोगों ने कार्रवाई के लिए शहर के थानों में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










