साइबर अपराधियों ने पति-पत्नी के खाते से उड़ाये 93 हजार

Updated:
विज्ञापन

कुदरा. नटेयां गांव के इरफान सिद्दीकी व उनकी पत्नी नहेदा परवीन के खाते से साइबर अपराधियों द्वारा 93 हजार रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है. हालांकि, पीड़ित ने साइबर अपराधियों पर फोन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने का थाने में आवेदन दिया है. इरफान ने दिये आवेदन में बताया है […]

विज्ञापन

कुदरा. नटेयां गांव के इरफान सिद्दीकी व उनकी पत्नी नहेदा परवीन के खाते से साइबर अपराधियों द्वारा 93 हजार रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है. हालांकि, पीड़ित ने साइबर अपराधियों पर फोन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने का थाने में आवेदन दिया है.

इरफान ने दिये आवेदन में बताया है कि विगत आठ अक्तूबर की शाम पांच बजे मेरी पत्नी के मोबाइल फोन पर 9570798042 नंबर से फोन आया कि मैं पीएनबी बैंक से बोल रहा हूं, आपका व आपके पति का एटीएम बंद होनेवाला है. आप अपना व पति का एटीएम कोड व एटीएम नंबर बतायी.

पीड़ित महिला ने जालसाजों के झांसे में आकर एटीएम कोड बता डाला, जिसके बाद साइबर अपराधियों ने महिला के खाते से 1119 व उसके पति के खाते से 92 हजार रुपये की निकासी कर ली. इसके बाद पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन