आठ साल की बच्ची लापता, अपहरण की आशंका

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर. नगर थाना क्षेत्र के मोकरी गांव से एक आठ साल की बच्ची के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. मोकरी निवासी और गायब बच्ची के पिता लाल बहादुर सिंह ने नगर थाने को दिये आवेदन में बताया है कि उसकी बेटी शिवानी रविवार को गांव के ही बबलू सिंह के घर […]

विज्ञापन
भभुआ सदर. नगर थाना क्षेत्र के मोकरी गांव से एक आठ साल की बच्ची के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. मोकरी निवासी और गायब बच्ची के पिता लाल बहादुर सिंह ने नगर थाने को दिये आवेदन में बताया है कि उसकी बेटी शिवानी रविवार को गांव के ही बबलू सिंह के घर से रात साढ़े सात टीवी देख कर लौट रही थी.
लेकिन, बीच रास्ते से वह गायब हो गयी. इस दौरान उसकी काफी खोजबीन की गयी. लेकिन, उसका कहीं भी पता नहीं चला. परिजन ने आवेदन में बच्ची का अपहरण कर लिये जाने की आशंका जाहिर की गयी है. पुलिस आवेदन मिलते ही लापता बच्ची की तलाश में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन