पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कर्मनाशा. दुर्गावती थाने की पुलिस ने रविवार की रात पशुओं से भरी एक पिकअप को मरहिया मोड़ पर धड़ दबोचा. साथ ही दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया. रात गश्ती पर निकली पुलिस ने हाटा-दुर्गावती पथ पर एक पिकअप को रोक कर तलाशी ली. पिकअप पर पांच बैल व एक गाय लदे थे. पुलिस ने […]
कर्मनाशा. दुर्गावती थाने की पुलिस ने रविवार की रात पशुओं से भरी एक पिकअप को मरहिया मोड़ पर धड़ दबोचा. साथ ही दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया. रात गश्ती पर निकली पुलिस ने हाटा-दुर्गावती पथ पर एक पिकअप को रोक कर तलाशी ली. पिकअप पर पांच बैल व एक गाय लदे थे. पुलिस ने पिकअप सहित पशुओं को कब्जे में कर लिया़ पिंटू पासी व अमजद कुरैशी दोनों चैनपुर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि बरामद पशुओं को स्थानीय पशु मेले के सुपुर्द कर दिया गया है. पिकअप को जब्त कर तस्करों को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










