नहीं बना पुल, नाव से स्कूल जाते हैं बच्चे

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ के जमुरना गांव का हाल रामगढ़ : दुर्गावती नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. तट पर बसे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इन सबके बीच जान जोखिम में डाल कर जमुरना गांव के बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए नाव के माध्यम से जाते हैं. पुल नहीं होने […]

विज्ञापन
रामगढ़ के जमुरना गांव का हाल
रामगढ़ : दुर्गावती नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. तट पर बसे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इन सबके बीच जान जोखिम में डाल कर जमुरना गांव के बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए नाव के माध्यम से जाते हैं. पुल नहीं होने की वजह से यह परेशानी विकट हो गयी है.
नरहन जमुरना पंचायत के मुखिया डॉ संजय सिंह की पहल पर दो लाख रुपये की मदद से दो नावों की व्यवस्था की गयी है. नाव की व्यवस्था नहीं होने से कई छात्रों की पढ़ाई पर ब्रेक लग गया था. लेकिन, अब नदी का जलस्तर बढ़ गया है और ऐसे में नाव से नदी पार करना खतरे से खाली नहीं. गौरतलब है कि बरसात के मौसम में दुर्गावती नदी का पानी उफान पर होने के चलते कई जगहों से गांव में पहुंचने के रास्ते भी बंद हो जाते हैं. गांव के लोगों को अतिरिक्त दूरी तयकर रामगढ़ वाले रास्ते से होकर आना-जाना पड़ता है.
पिछले वर्ष जिलाधिकारी मुआयना करने के लिए जमुरना गांव पहुंचे थे. इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे नदी पर पुल बनवाने की मांग की थी. लेकिन, आज तक पुल का निर्माण नहीं हो सका. मुखिया संजय सिंह ने बताया कि पुल निर्माण को लेकर कुछ माह पूर्व पटना से सर्वेयर टीम आयी हुई थी और नदी के अंदर से मिट्टी सैंपल जांच के लिए अपने साथ ले गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन