भय के साये में रहने को मजबूर हैं बिजली विभाग के कर्मचारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बदहाल आवास भवन से हमेशा दुर्घटना की बनी रहती है आशंका भभुआ शहर : विद्युत कॉलोनी स्थित कैंपस में कई वर्षों पूर्व बना एक भवन बदहाल हो चुका है. इससे कैंपस में रहनेवाले बिजली विभाग के फील्ड वर्कर व मिस्त्री को हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है. लोगों का कहना है कि कर्मियों के […]
विज्ञापन
बदहाल आवास भवन से हमेशा दुर्घटना की बनी रहती है आशंका
भभुआ शहर : विद्युत कॉलोनी स्थित कैंपस में कई वर्षों पूर्व बना एक भवन बदहाल हो चुका है. इससे कैंपस में रहनेवाले बिजली विभाग के फील्ड वर्कर व मिस्त्री को हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है.
लोगों का कहना है कि कर्मियों के रहने के लिए भवन तो है, पर काफी बदहाल हो चुका है. इसमें कोई रहना नहीं चाहता, पर मजबूरी में रहना पड़ता है. दो दशक पहले बने इस भवन की दीवारों व छत के प्लास्टर टूट कर गिर गये हैं. छत कब गिर जायेगा कहना मुश्किल है. इस कैंपस में विभाग के कई फील्ड वर्कर व मिस्त्री रहते हैं. कुछ कर्मियों का परिवार भी है.
रात को सोने के समय प्रतिदिन डर सताता है कि कहीं छत गिर न जाये. भवन काफी बदहाल हो चुका है. हमेशा खतरा बना रहता है.
दिलीप कुमार, बिजली विभाग के फील्ड वर्कर
मैं व मेरे बीबी व बच्चे भी इस घर में भय के साये में जीते है. काम करना है, तो रहना मजबूरी है. आखिर जाये तो जाये कहां. विभाग से परेशानी बतायी गयी है.
रवींद्र कुमार, बिजली विभाग फील्ड वर्कर
क्या कहते हैं विद्युत कार्यपालक अभियंता
इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि भवन को नये सिरे से बनवाने के लिए विभाग को लिखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










