युवती के अपहरण के मामले में दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चेनारी : चेनारी थाना के उगहनी गांव में राधेश्याम शर्मा द्वारा स्थानीय थाने में दो माह पहले युवती के अपहरण का मामला में दर्ज कराया गया था. इसमें किशुन पासवान व उनकी पत्नी देवरति देवी पर आरोप लगाया गया था. पुलिस ने देर शाम उगहनी गांव से ही किशुन पासवान व देवरति देवी को गिरफ्तार […]

विज्ञापन
चेनारी : चेनारी थाना के उगहनी गांव में राधेश्याम शर्मा द्वारा स्थानीय थाने में दो माह पहले युवती के अपहरण का मामला में दर्ज कराया गया था. इसमें किशुन पासवान व उनकी पत्नी देवरति देवी पर आरोप लगाया गया था. पुलिस ने देर शाम उगहनी गांव से ही किशुन पासवान व देवरति देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दो माह पहले उगहनी गांव से एक युवती का अपहरण किया गया था.
इसमें गांव के ही दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था. उगहनी गांव के दो आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले लड़की को पुलिस ने सासाराम कचहरी के समीप से लड़की को गिरफ्तार की थी. लड़की को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया. लड़की ने अपनी मरजी से शादी करने की बात मजिस्ट्रेट के सामने रखी थी. मजिस्ट्रेट के आदेश पर लड़की को उसके ससुराल भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन