बारिश व नहरों में अधिक पानी से बाढ़ की स्थिति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कुदरा : प्रखंड के दक्षिणी इलाके जो वितरणियों के टेल पर पड़ने वाले गांव हैं, उन गांवों के किसानों का खेतों में अधिक पानी होने से धान की रोपनी करने में परेशानी हो रही है. बुधवार की रात हुई जोरदार बारिश व कभी भी समय पर इन गांवों में नहर का पानी नहीं देनेवाले नहर […]
विज्ञापन
कुदरा : प्रखंड के दक्षिणी इलाके जो वितरणियों के टेल पर पड़ने वाले गांव हैं, उन गांवों के किसानों का खेतों में अधिक पानी होने से धान की रोपनी करने में परेशानी हो रही है.
बुधवार की रात हुई जोरदार बारिश व कभी भी समय पर इन गांवों में नहर का पानी नहीं देनेवाले नहर से इतना पानी आ गया है कि पूरा इलाका जलमग्न हो गया है. इससे हजारों एकड़ खेतों में जलजमाव होने से कृषि कार्य बाधित हो गया है. वहीं, कुछ किसानों के रोपे गये धान भी डूब गया है.
अब किसानों को धान की रोपनी की चिंता सता रही है. क्योंकि, जब तक बाढ़ का पानी निकलेगा नहीं, तबतक खेत डूबे रहेंगे. साथ ही वितरणी से अकूत पानी आ रहा है, जिससे खेतों में हुए जलजमाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बाढ़ प्रभावित गांवों में पियां, जमुनीपुर, गोरा, कझार सहित आधा दर्जन गांव शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










