एसपी की गाड़ी का चालक व इंस्पेक्टर का रीडर बरखास्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ कार्यालय : एसपी के गाड़ी का चालक रहे अरविंद पांडेय व मोहनिया के सर्किल इंस्पेक्टर के रीडर के आनंद कुमार को एसपी हरप्रीत कौर ने मंगलवार को सेवा से बरखास्त कर दिया. एसपी के गाड़ी का चालक रहे अरविंद पांडेय को शराब तस्करी कराने के मामले में बरखास्त किया गया है. वहीं, रीडर आनंद […]
विज्ञापन
भभुआ कार्यालय : एसपी के गाड़ी का चालक रहे अरविंद पांडेय व मोहनिया के सर्किल इंस्पेक्टर के रीडर के आनंद कुमार को एसपी हरप्रीत कौर ने मंगलवार को सेवा से बरखास्त कर दिया. एसपी के गाड़ी का चालक रहे अरविंद पांडेय को शराब तस्करी कराने के मामले में बरखास्त किया गया है.
वहीं, रीडर आनंद कुमार को रिश्वत लेने के मामले में बरखास्त किया गया है. दोनों लोग पहले इसी मामले में जेल भी जा चुके हैं. विभागीय कार्रवाई में इनके ऊपर लगे आरोप सही पाये जाने पर एसपी ने इन्हें सेवा से हमेशा के लिए बरखास्त कर दिया है.
दरअसल, अप्रैल 2017 में एसपी के गाड़ी का चालक रहे अरविंद पांडेय को यूपी से भभुआ, चांद होते हुए शराब तस्करी कराने में लाइनर का काम करते हुए चांद थानेदार की सूचना पर एसपी हरप्रीत कौर ने खुद ही हिरासत में ले मामले की जांच की थी और आरोप को सही पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. उक्त चालक उस वक्त सरकारी पिस्टल लेकर बार बालाओं के साथ नांचने के मामले में निलंबित चल रहा था.
उक्त आरोप की विभागीय जांच कराये जाने के बाद उसमें दोषी पाये जाने पर एसपी ने बरखास्त कर दिया. दूसरी तरफ मोहनिया सर्किल इंस्पेक्टर के रीडर रहे आनंद कुमार के ऊपर अक्टूबर 2015 में एक व्यक्ति द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत एसपी हरप्रीत कौर से की थी, जिसके बाद एसपी ने तत्कालीन एएसपी भभुआ सुशील कुमार व एडीएम दिलीप कुमार को रीडर को रिश्वत लेते गिरफ्तारी के लिए मोहनिया भेजा था.
उक्त टीम ने रीडर आनंद कुमार को एक हजार रुपये रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे भी जेल भेज दिया गया था. इनके ऊपर भी चले विभागीय कार्रवाई में आरोप सही पाये जाने पर एसपी ने मंगलवार को सेवा से बरखास्त कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










