बाइपास रोड में करेंट से भैंस की मौत, सड़क जाम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ सदर : नगर थाना क्षेत्र के अखलासपुर बाइपास रोड में बिजली के एक पोल में बिजली प्रवाहित हो गयी, जिसकी चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गयी. इसको लेकर ग्रामीणों ने अखलासपुर बाइपास रोड को जाम कर दिया. बाइपास जाम की सूचना थाने को मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और […]
विज्ञापन
भभुआ सदर : नगर थाना क्षेत्र के अखलासपुर बाइपास रोड में बिजली के एक पोल में बिजली प्रवाहित हो गयी, जिसकी चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गयी. इसको लेकर ग्रामीणों ने अखलासपुर बाइपास रोड को जाम कर दिया.
बाइपास जाम की सूचना थाने को मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जाम किये ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम को हटवाया. जानकारी के मुताबिक, अखलासपुर गांव के राजेश पाल भैंस को चरा कर घर लेकर जा रहा था. तकिया पोखरा के समीप बिजली के पोल में मुहल्लेवासियों के घरों के बिजली के तार उक्त पोल के सहारे आगे ले जाया गया है. पोल में बंधे तार द्वारा बिजली प्रवाहित हो गयी, जिसकी चपेट में भैंस आ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










