अधिकारों में कटौती के खिलाफ मुखिया संघ ने किया चक्का जाम

Updated:
विज्ञापन

भभुआ नगर : बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के निर्णय के आलोक में गुरुवार को सदर प्रखंड के मुखिया संघ ने ब्लॉक मुख्यालय के समीप चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शित किया. मुखिया संघ के लोगों का कहना था कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों में बिहार सरकार द्वारा कटौती किये जाने से काफी आक्रोश है. सरकार […]

विज्ञापन
भभुआ नगर : बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के निर्णय के आलोक में गुरुवार को सदर प्रखंड के मुखिया संघ ने ब्लॉक मुख्यालय के समीप चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शित किया. मुखिया संघ के लोगों का कहना था कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों में बिहार सरकार द्वारा कटौती किये जाने से काफी आक्रोश है. सरकार द्वारा पंचायती राज अधिनियम में बार-बार संशोधन कर पंचायतों में होनेवाले विकास कार्यों को अवरुद्ध किया जा रहा है. विकास कार्यों के लिए जो निर्णय ग्रामसभा को लेना चाहिए. उसमें भी सरकार द्वारा जबरदस्ती हस्तक्षेप किया जा रहा है.
सरकार के तानाशाही रवैये के चलते पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है. सरकार की नीतियों का खामियाजा ग्रामीण जनता को भुगतना पड़ रहा है. विकास के सभी काम ठप पड़े हैं. मुखिया संघ द्वारा मुख्य सड़क को जाम कर दिये जाने से जेपी चौक से लेकर एकता चौक तक लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा. इस दौरान जयशंकर बिहारी, प्रेमचंद्र जायसवाल, मानधाता तिवारी, विनोद सिंह, वीरेंद्र तिवारी आदि मौजूद थे.
रामगढ़ : सरकार द्वारा अधिकार में कटौती किये जाने के विरोध में प्रखंड के सभी मुखिया ने एकजुटता दिखाते हुए गुरुवार को स्थानीय दुर्गा चौक पर चक्का जाम किय. करीब एक घंटे तक सड़क जाम किये जाने से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे रामगढ़ से बक्सर व मोहनिया जानेवाली छोटी-बड़ी वाहनों पर ब्रेक लग गया.
इस दौरान पंचायत जनप्रतिनिधियों (मुखियागण) ने सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताते हुए कहा कि सरकार की दोहरी नीतियों के चलते हम पंचायत प्रतिनिधियों का अधिकार छीनने का प्रयास किया जा रहा है, जो हम बरदाश्त नहीं करेंगे. कन्या विवाह, कबीर अंत्येष्टि, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, बीपीएल कार्ड, राशन-केरोसिन, गली नाली, नल योजना आदि महत्वपूर्ण कार्य जैसे अधिकार को छीना जा रहा है, जो सही बात नहीं है. आज हालत यह हो गयी है कि कबीर अंत्येष्टि के पैसे के लिए लोगों को एक साल से कार्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है. चक्का जाम का नेतृत्व नरहन जमुरना पंचायत के मुखिया डॉ संजय सिंह ने किया. मौके पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव, गुड्डू पासी सहित मुखिया प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, गौतम खरवार आदि मौजूद थे. चांद. मुखिया महासंघ के आह्वान पर प्रखंड के सभी मुखिया ने गुरुवार को चक्का जाम किया.
प्रखंड मुख्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर मुखिया संघ ने चांद-भभुआ सड़क को एक घंटा तक बरसात में छाता लगा कर अवरुद्ध रखा. अपना आक्रोश जताते हुए मुखियाओं ने कहा कि बिहार सरकार पंचायती राज अधिनियम की धारा छह में संशोधन कर मुखिया के अधिकार को समाप्त करना चाहती है. मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, मुखिया चांद राजेश कुमार, भरारी अमरनाथ पासवन, गोई संगीता देवी, बिउरी सुनीता देवी, कुड्डी मस्तू शर्मा सहित सभी मुखिया व उनके प्रतिनिधि मौजूद थे.
कुदरा. अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को जिला मुखिया संघ के कार्यकर्ताओं ने कुदरा एनएच दो को जाम कर दिया. कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन