पिकअप पलटा बाइक सवार घायल

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया शहर. मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित एनएच दो पर शारदा ब्रजराज हाइस्कूल के समीप बुधवार की रात 11 बजे पशुओं से भरी पिकअप एक बाइक सवार को धक्का मारते हुए पलट गया, जिसमें सवार चार पशुओं की मौत हो गयी. जबकि, मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, सासाराम की ओर से एक […]

विज्ञापन
मोहनिया शहर. मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित एनएच दो पर शारदा ब्रजराज हाइस्कूल के समीप बुधवार की रात 11 बजे पशुओं से भरी पिकअप एक बाइक सवार को धक्का मारते हुए पलट गया, जिसमें सवार चार पशुओं की मौत हो गयी. जबकि, मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, सासाराम की ओर से एक पिकअप पर एक दर्जन पशुओं को लोड कर वाराणसी की ओर ले जाया जा रहा था. स्कूल के पास अनियंत्रित होने के कारण पास से गुजर रहे बाइक सवार को धक्का मारते हुए सड़क के नीचे पलट गया.
इसके बाद सभी पशु तस्कर भाग गये. मुजान गांव का मोटरसाइकिल सवार गौतम तिवारी बताया जाता है. सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस व एनएचआइ की टीम ने पिकअप में फंसे पशुओं को बाहर निकाला और मरे चार पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया. पिकअप को जब्त कर थाना लाया गया. पता चला है कि पिकअप पर पशुओं को लोड कर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन