रात में आठ से 10 बार कट रही बिजली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बिजली की आंखमिचौनी से शहर के उपभोक्ता परेशान भभुआ शहर : रूक-रूक कर हो रही बारिश और बारिश के बाद उमस भरी गरमी के बीच बिजली की आंख मिचौनी से लोग बेहाल हैं. रात में शहर में आठ से 10 बार बिजली कटी जाती है. दिन में बिजली कटने से तो किसी तरह उपभोक्ता अपना […]
विज्ञापन
बिजली की आंखमिचौनी से शहर के उपभोक्ता परेशान
भभुआ शहर : रूक-रूक कर हो रही बारिश और बारिश के बाद उमस भरी गरमी के बीच बिजली की आंख मिचौनी से लोग बेहाल हैं. रात में शहर में आठ से 10 बार बिजली कटी जाती है. दिन में बिजली कटने से तो किसी तरह उपभोक्ता अपना काम चला लेते है. लेकिन, रात में बार-बार बिजली कटने से शहर के उपभोक्ताओं को काफी जद्दोजहद झेलनी पड़ती है. विगत रविवार की रात आठ बजे अचानक बिजली गुल हो गयी. इस बाबत उमस भरी गरमी से परेशान उपभोक्ता बिजली की जानकारी जब विभाग से ली, तो पता चला कि ग्रिड से बिजली की सप्लाइ बंद है. दो घंटे के बाद बिजली आयी और आधे घंटे फिर कट गयी.
इस बाबत फिर पूछा गया तो विभाग ने बताया कि मोहनिया ग्रिड के पास भभुआ आनेवाले हाइ वोल्टेज का तार टूट गया है. शहर के उपभोक्ताओं को बिजली को लेकर दो घंटे इंतजार करना पड़ा. इसी तरह रात में आठ से 10 बार बिजली कट होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. हालांकि, यह व्यवस्था एक दिन की नहीं है. शहर में ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की आंख मिचौनी कायम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










