अनशन से चार कैदियों की हालत बिगड़ी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जेल डॉक्टर की अनुशंसा पर चारों अचेत कैदियों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल भभुआ सदर : भभुआ मंडलकारा में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे बंदियों में चार कैदियों की हालत गुरुवार सुबह बिगड़ गयी. अनशन पर बैठे बंदियों के अचानक बेहोश होने पर जेल के डॉक्टर सिद्धार्थ राज सिंह को बुलाया गया. इनके द्वारा […]
विज्ञापन
जेल डॉक्टर की अनुशंसा पर चारों अचेत कैदियों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
भभुआ सदर : भभुआ मंडलकारा में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे बंदियों में चार कैदियों की हालत गुरुवार सुबह बिगड़ गयी. अनशन पर बैठे बंदियों के अचानक बेहोश होने पर जेल के डॉक्टर सिद्धार्थ राज सिंह को बुलाया गया. इनके द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद अनशन के दौरान बेहोश हुए सिकठी के उत्तम पटेल, इसियां के राकेश पटेल, मोहनिया वार्ड 11 के प्रिंस यादव व मुड़ी चैनपुर के कृष्णा चौहान को सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
रेफर किये जाने के बाद जेल प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच चारों कैदियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां दोपहर बाद तक सभी बीमार बंदियों का इलाज पुलिस अभिरक्षा व डॉक्टरों की निगरानी में भरती कर किया गया. इसके पहले बुधवार को भी अनशन पर बैठने के दौरान दो बंदियों की अचानक तबीयत बिगड़ गयी थी, जिसके बाद भगवानपुर निवासी कैदी प्रेम प्रकाश सिंह व मोहनिया निवासी डोमन माली को भी बेहोशी के अलाम में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










