गरीबों के बीच बंटेंगे धोती, साड़ी व कंबल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सामाजिक सुरक्षा विभाग से भूमिहीन, निर्धन व भिक्षुकों को मिलेंगे वस्त्र भभुआ नगर : भूमिहीन, निर्धन व भिक्षुक लोगों को सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से कई तरह के वस्त्रों का वितरण किया जायेगा. इसके लिए सभी प्रखंडों में राशि का आवंटन किया जा चुका है. सरकार ने वस्त्र वितरण किये जाने को ले कैमूर […]
विज्ञापन
सामाजिक सुरक्षा विभाग से भूमिहीन, निर्धन व भिक्षुकों को मिलेंगे वस्त्र
भभुआ नगर : भूमिहीन, निर्धन व भिक्षुक लोगों को सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से कई तरह के वस्त्रों का वितरण किया जायेगा. इसके लिए सभी प्रखंडों में राशि का आवंटन किया जा चुका है. सरकार ने वस्त्र वितरण किये जाने को ले कैमूर जिला को तीन लाख आठ हजार की राशि प्रदान की है. वस्त्र वितरण का कार्यक्रम सभी प्रखंड मुख्यालयों पर आयोजित होगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा दुष्यंत कुमार ने बताया कि विभाग की देखरेख में वित्तीय वर्ष 2016-17 में जिले के भूमिहीन निर्धन व भिक्षुकों के बीच धोती, साड़ी, चादर सूती के अलावा कंबल आदि का वितरण किया जायेगा.
उन्होंने कहा जिला को प्राप्त आवंटित राशि को प्रखंडवार वितरित की जायेगी. उन्होंने बताया कि लोगों के बीच वितरित किये जानेवाले वस्त्रों के क्रय के लिए सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में क्रय समिति का गठन किया जायेगा. गठित समिति में अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड उद्योग पदाधिकारी को सदस्य के रूप में नामित किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा हर साल गरीबों के बीच वस्त्र का वितरण किया जाता है. गरीबों को चिह्नित करने की जिम्मेवारी प्रखंड के बीडीओ व सीडीपीओ की होगी. इस योजना में गरीब तबके के भूमिहीन व बेसहारा लोगों के बीच वस्त्रों का वितरण किया जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










