Jehanabad : करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

परसबिगहा थाना क्षेत्र के जमनबिगहा गांव में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में काम करने जा रहे एक युवक की मौत करेंट की चपेट में आने से हो गया.

विज्ञापन

रतनी. परसबिगहा थाना क्षेत्र के जमनबिगहा गांव में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में काम करने जा रहे एक युवक की मौत करेंट की चपेट में आने से हो गया. मृतक की पहचान पंडूई पंचायत के सरपंच के पुत्र गौरव कुमार (22 वर्ष) के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार गौरव अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में गिरे बिजली के तार से उसका संपर्क हो गया. तार में करेंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और वहीं पर गिर पड़ा. आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे गिरा देख शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी. आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायल गौरव को तत्काल सदर अस्पताल जहानाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे. हालांकि परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया तथा शव को अपने साथ लेकर घर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन