भारत में बनी नई Honda CB500 से उठा पर्दा, रेट्रो लुक के साथ मिलेगा 501cc का दमदार इंजन

Updated:
विज्ञापन

Honda CB 500 (Photo: k2kmotovlogs/Instagram)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

होंडा ने अपनी नई रेट्रो-स्टाइल Honda CB500 पेश कर दी है, जिसे भारत में ही तैयार किया जाएगा. यह बाइक स्टाइलिश डिजाइन, 501cc इंजन और कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी. कंपनी इसे तीन वेरिएंट में उतारेगी.

विज्ञापन

होंडा ने भारत में अपनी नई Honda CB500 से पर्दा उठा दिया है. पहली नजर में यह बाइक काफी हद तक Honda CB350 H'ness के बड़े वर्जन जैसी दिखती है. अच्छी बात यह है कि इसे भारत में ही बनाया जाएगा. इसका रेट्रो रोडस्टर डिजाइन पुराने दौर की बाइक्स की याद दिलाता है, लेकिन इसमें ज्यादा दमदार इंजन और पहले से बेहतर हार्डवेयर दिया गया है.

विज्ञापन

Honda CB 500: डिजाइन

इसमें राउंड LED हेडलाइट, टीयरड्रॉप जैसी डिजाइन वाला फ्यूल टैंक, लंबी सिंगल-पीस सीट और क्लासिक रोडस्टर स्टाइल दिया गया है. Honda ने इस बाइक को तीन अलग-अलग रंगों में पेश किया है.

प्रीमियम फील को और बढ़ाने के लिए इंजन केसिंग पर ब्रश्ड एल्युमिनियम फिनिश दी गई है. वहीं, एग्जॉस्ट समेत बाइक के कई हिस्सों पर क्रोम का यूज किया गया है. Honda CB 500 को कंपनी Alloy, Spoke Tubeless और Spoke Tubeless with Graphics जैसे तीन वेरिएंट्स में उतारेगी.

Honda CB 500: इंजन

Honda CB 500 में 501cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. यह इंजन 28.1 PS की पावर और 43.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कागज पर इसकी पावर भले ही 500cc बाइक के हिसाब से बहुत ज्यादा न लगे, लेकिन इसका दमदार टॉर्क रोजाना की राइड और लंबी दूरी के सफर में अच्छा एक्सपीरियंस देने का वादा करता है.

Honda CB 500: सस्पेंशन और सेफ्टी फीचर्स

Honda CB 500 में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं, जिन पर फोर्क गेटर्स भी लगे हैं. वहीं, पीछे गैस-चार्ज्ड ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं.  टेस्टिंग के दौरान बाइक में ट्यूबलेस क्रॉस-स्पोक व्हील्स भी देखने को मिले. उम्मीद है कि इसमें आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच का व्हील मिलेगा. बाइक में डुअल-चैनल ABS और स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो फिसलन वाली सड़क या मुश्किल सिचुएशन में भी राइडर को बेहतर कंट्रोल देते हैं.

Honda CB 500: फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्लिपर क्लच, सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल और RoadSync स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे कई एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: Honda ने CB350 लाइनअप में किया बदलाव, अब कस्टमर्स को मिलेंगे नए रंगों के विकल्प


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola