कलेर पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

Author Anjani kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कलेर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही, मामले में अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है, जिससे परिवार को राहत मिली है.

विज्ञापन

Arwal News: कलेर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मामले में अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है.

विज्ञापन

कथराइन गांव से आरोपी की गिरफ्तारी

कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज कुमार, पिता विनोद पासवान, निवासी ग्राम कथराइन, थाना मेहंदिया, जिला अरवल के रूप में हुई है. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई की गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

अपहृता को सकुशल किया गया बरामद

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है. बरामदगी के बाद नियमानुसार उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है. साथ ही न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है.

न्यायालय में किया जाएगा प्रस्तुत

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले में अग्रेतर विधिक कार्रवाई जारी है और पुलिस सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन