औरंगाबाद में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में इलाजरत जख्मी | Prabhat Khabar Network

सदर अस्पताल में इलाजरत जख्मी

औरंगाबाद ग्रामीण के रिसियप थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराने की तैयारी है।

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. रिसियप थाना क्षेत्र के बड़का गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट हो गई. घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. वहीं दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है, हालांकि उनकी पहचान नहीं हो सकी है.

मारपीट में विकास सिंह समेत कई लोग हुए घायल

घायलों में गांव निवासी विकास सिंह, अनिता देवी, अखिलेश सिंह, नीलम कुमारी सहित अन्य लोग शामिल हैं. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि गांव के ही पटीदारों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इससे पहले भी कई बार दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं.

लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से किया हमला

घायलों के अनुसार, शुक्रवार की रात गांव के ही पटीदार करीब आधा दर्जन की संख्या में लाठी-डंडा लेकर पहुंचे. आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उन्होंने हमला कर दिया. इस दौरान घर की महिलाओं ने भी ईंट-पत्थर फेंके, जिससे कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Dial 112 की टीम ने पहुंचकर कराया मामला शांत

विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया.

रिसियप थाना में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी

घायलों ने इलाज के बाद शनिवार को रिसियप थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही है. पुलिस को मारपीट की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है. वहीं दूसरे पक्ष के घायलों की पहचान और पूरे विवाद की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Manish Raj Singham

लेखक के बारे में

By Manish Raj Singham

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन